{"_id":"628208c77fbe100a6256f349","slug":"rail-coach-factory-kapurthala-player-pradeep-singh-has-been-selected-in-indian-men-hockey-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्व की बात: भारतीय पुरुष हॉकी टीम में चुने गए रेल कोच फैक्टरी के खिलाड़ी प्रदीप सिंह, बेहतरीन फॉरवर्ड खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्व की बात: भारतीय पुरुष हॉकी टीम में चुने गए रेल कोच फैक्टरी के खिलाड़ी प्रदीप सिंह, बेहतरीन फॉरवर्ड खिलाड़ी
Mon, 16 May 2022 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 16 May 2022 01:48 PM IST
सार
रेल कोच फैक्टरी के हॉकी कोच देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदीप सिंह एक अच्छा फॉरवर्ड खिलाड़ी है और भारत की टीम को जीत दिलाने का दम रखता है।
विज्ञापन
प्रदीप सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल कोच फैक्टरी कपूरथला के खिलाड़ी प्रदीप सिंह को भारतीय पुरुष हॉकी टीम में चुना गया है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 23 मई से एक जून तक होने वाले एशिया कप में भारत को जापान, पाकिस्तान और मेजबान इंडोनेशिया के साथ पूल ए में रखा गया है, जबकि मलयेशिया, कोरिया, ओमान और बांग्लादेश पूल बी में हैं।
विज्ञापन
रेल कोच फैक्टरी के हॉकी कोच देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदीप सिंह एक अच्छा फॉरवर्ड खिलाड़ी है और भारत की टीम को जीत दिलाने का दम रखता है। कोच ने बताया कि आरसीएफ की ओर से प्रदीप सिंह ने अतीत में बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया है। कोच ने कहा कि प्रदीप एक मेहनती खिलाड़ी है और वह हमेशा अपने खेल पर फोकस करता है। उम्मीद है कि प्रदीप इस बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
प्रदीप के भारतीय पुरुष हॉकी टीम में चुने जाने पर रेल कोच फैक्टरी के खिलाड़ियों में उत्साह है। इस पर आरसीएफ खेल संघ के अधिकारियों ने प्रदीप को बधाई भी दी है। यहां पर बता दें कि रेल कोच फैक्ट्री की महिला खिलाड़ी ने विश्व स्तर पर रेल कोच फैक्ट्री का नाम रोशन किया है। रेल कोच फैक्ट्री की महिला खिलाड़ी दीपिका ठाकुर, अमनदीप कौर नवजोत कौर व अन्य कई खिलाड़ी भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।
विज्ञापन