फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Raikot Sadar police registered case against man in his nephew death in accident

भतीजे से प्यार की सजा: मासूम को बाइक पर बैठाकर ले गया था चाचा, हादसे में गई जान; अब परिवार ने लिया ये एक्शन

Sat, 15 Mar 2025 02:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 Mar 2025 02:46 PM IST
सार

पांच साल का गुरतेज सिंह अपने चाचा हरप्रीत के साथ अक्सर उसकी बाइक पर घूमने जाता था। घटना के दिन भी वह बाइक पर बैठा था। हादसे में उसके सिर पर चोट लगी और कुछ दिन बाद उसकी माैत हो गई।

विज्ञापन
Raikot Sadar police registered case against man in his nephew death in accident
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भतीजे से बेइंतहा प्यार चाचा पर भारी पड़ गया। सड़क हादसे में भतीजे की मौत का कारण बने चाचा के खिलाफ रायकोट सदर पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


आरोपी हरप्रीत सिंह निवासी झोरडां खुद भी इस सड़क हादसे में घायल हो गया था। घटना के एक महीने बाद अब पुलिस ने मृतक गुरतेज की मां सुखविंदर कौर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले परिवार में समझौते की कोशिश होती रही।
विज्ञापन



हरप्रीत के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और सड़क हादसे में भतीजे की मौत का कारण बनने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

मृतक 5 वर्षीय गुरतेज सिंह अपने चाचा हरप्रीत से बहुत प्यार करता था और हमेशा उसकी बाइक पर घूमने निकल जाता। घटना के दिन भी हरप्रीत किसी काम से बस्सियां जा रहा था। गुरतेज भी बाइक पर उसके साथ चला गया। तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर खंबे से टकरा गई और दोनों गंभीर घायल हो गए। गुरतेज को सिर में गंभीर चोट लगी और कई दिन बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि गुरतेज की मौत के बाद परिवार द्वारा हल्फिया बयान देने के बाद बिना पोस्टमार्टम शव
उनके सुपुर्द कर दिया गया था। परिवार ने तब कोई मुकदमा दर्ज नहीं करवाया था। 

शिकायतकर्ता सुखविंदर कौर के पति हरबंस सिंह और हरप्रीत सिंह चचेरे भाई हैं, जिस के चलते परिवार में समझौते की बात चलती रही। समझौते की रकम को लेकर विवाद बढ़ता गया। समझौता टूटने के बाद सुखविंदर कौर ने जिला ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी अंकुर गुप्ता से शिकायत कर दी। शिकायत की जांच डीएसपी रायकोट हरजिंदर सिंह द्वारा की गई और जिला अटॉर्नी की रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed