फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjabs Akali leaders will raise the issue of exclusion of Sardar Udham film from Oscar nomination in Parliament

संगरूर: संसद में उठेगा सरदार ऊधम फिल्म को ऑस्कर नॉमिनेशन से बाहर करने का मामला, शहीद यादगारी कमेटी ने दी चेतावनी

Sun, 31 Oct 2021 04:53 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) Published by: प्रमोद कुमार Updated Sun, 31 Oct 2021 04:53 PM IST
सार

गदरी मंच और शहीद यादगारी मंच ने सरदार ऊधम फिल्म को ऑस्कर नॉमिनेशन से बाहर करने की निंदा की है। दोनों संस्थाओं ने चेतावनी दी है कि अब वे आंदोलन करेंगी। अंग्रेजों के प्रति नफरत दिखाने के तर्क की चौतरफा निंदा हो रही है। शिअद का कहना है कि अब मामले को पार्टी नेताओं के ध्यान में लाकर संसद में उठाया जाएगा।

विज्ञापन
Punjabs Akali leaders will raise the issue of exclusion of Sardar Udham film from Oscar nomination in Parliament
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पंजाब

विस्तार

सरदार ऊधम फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड-2022 के भारतीय नॉमिनेशन से फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की ज्यूरी द्वारा बाहर करने का मामला संसद भवन में उठेगा। अकाली दल के प्रवक्ता विन्नरजीत सिंह ने कहा कि उक्त मामला पार्टी अध्यक्ष और सांसद सुखबीर सिंह बादल, सांसद हरसिमरत कौर बादल के ध्यान में लाकर आग्रह करेंगे कि इसे संसद भवन में उठाएं। ज्यूरी का तर्क सीधे-सीधे शहीद की कुर्बानी का अपमान है। अंग्रेजों ने उस दौर में भारतीयों के साथ किस स्तर के अत्याचार किए थे, क्या ज्यूरी को इसकी जानकारी नहीं है। शहीदों की शहादतों की बदौलत सभी आजाद देश में सांस ले रहे हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-लुधियाना: हर बार लुटेरों का सॉफ्ट टारगेट बनी मुथूट फाइनेंस, पहले भी हो चुकीं रेकी के बाद बड़ी वारदात
विज्ञापन


अकाली दल हमेशा शहीदों के साथ
अकाली दल ने हमेशा शहीदों की सोच पर पहरा दिया है। उन्होंने मांग की कि शहीद ऊधम सिंह को राष्ट्रीय शहीद घोषित किया जाए। इस फिल्म को बॉलीवुड के प्रसिद्ध डायरेक्टर शूजीत सरकार ने बनाया है और अभिनेता विक्की कौशल ने अभिनय किया है। रविवार को शहीद ऊधम सिंह कंबोज यादगारी कमेटी के चेयरमैन केसर सिंह समेत कई लोग शहीद के पैदाइशी घर पहुंचे और फिल्म फेडरेशन व केंद्र सरकार के प्रति रोष जताया। लोगों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि शहीदों के अपमान करने वाली इस भूल को नहीं सुधारा गया, तो शहीद की नगरी के लोग संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मामले में दें दखल
शहीद के भांजे के बेटे जीत सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का अनावरण अमृतसर में किया था, लेकिन फिल्म फेडरेशन के तर्क ने सभी को विचलित कर दिया है। पीएम मोदी को इस मामले में दखल देना चाहिए। गदरी शहीद ऊधम सिंह मंच के राकेश कुमार ने फेडरेशन के तर्क की निंदा की है। 

ये भी पढ़ें-लुधियाना: फाइनेंस कंपनियां पंजाब पुलिस के आदेशों का नहीं कर रहीं पालन, डोर फ्रेम नहीं लगाने पर मुथुट कंपनी के अफसरों को नोटिस

शहीदों की कुर्बानियां नहीं भुला सकते
यादगारी कमेटी के चेयरमैन केसर सिंह, पूर्व नगर पार्षद प्रभशरण सिंह, रमनदीप राणा, हरिंदर सिंह खालसा, जसपाल सिंह ने कहा कि ज्यूरी द्वारा फिल्म में अंग्रेजों के प्रति घृणा का संदेश देने की दलील से सभी आहत हैं। यह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि यदि केंद्र सरकार ने इस मामले में दखल देकर लोगों की भावनाओं का सम्मान नहीं किया, तो तीखा संघर्ष किया जाएगा। शहीदों की कुर्बानियों के प्रति ऐसी सोच रखने वालों को तुरंत पदों से मुक्त किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed