फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Police notice to the officers of Muthoot Company of Ludhiana for not installing the door frame

लुधियाना: फाइनेंस कंपनियां पंजाब पुलिस के आदेशों का नहीं कर रहीं पालन, डोर फ्रेम नहीं लगाने पर मुथुट कंपनी के अफसरों को नोटिस

Sun, 31 Oct 2021 12:15 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना Published by: प्रमोद कुमार Updated Sun, 31 Oct 2021 12:15 PM IST
सार

डोर फ्रेम नहीं लगाने पर लुधिना की मुथुट कंपनी के अफसरों को पंजाब पुलिस ने नोटिस दिया है। कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस की ओर से जो आदेश दिए गए थे, उनका पालन नहीं किया। जिसके बाद कार्रवाई की गई है। दफ्तर के मेन गेट पर डोर फ्रेम और सेफ के पास टर्न स्टाइन नहीं लगवाया था। पुलिस की जांच की सूई कंपनी के मुलाजिमों की तरफ है।

विज्ञापन
Punjab Police notice to the officers of Muthoot Company of Ludhiana for not installing the door frame
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस कमिश्नर की तरफ से लुधियाना की फाइनेंस कंपनियों और बड़े शोरूम कारोबारियों को सुरक्षा के लिहाज से कई हिदायतें दी गई हैं, पर इनका पालन नहीं किया जा रहा है। शनिवार सुबह मुथुट फाइनेंस कंपनी में यह साफ देखने को मिला। कंपनी ने मेन गेट पर कोई डोर फ्रेम नहीं लगाया गया। यदि कोई व्यक्ति हथियार लेकर अंदर घुसता है, तो डोर फ्रेम से तुरंत पता चल जाता है। इतना ही नहीं, जहां सोना या कैश रखा है, वहां टर्न स्टाइल लगाया जाता है। जो व्यक्ति अधिकृत होगा, वही अपनी फिंगर पंच कर अंदर जा सकता है। इन दोनों खामियों को देखते पुलिस ने मुथुट कंपनी के अधिकारियों को नोटिस देकर जवाब तलब करने जा रही है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-अमृतसर: बाप-बेटे ने पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 70 लाख ठगे, चिटफंड कंपनी के नाम पर लगाया चूना
विज्ञापन


15 करोड़ लूटने की हुई थी कोशिश
पुलिस मुथुट में हुए लूट के प्रयास के मामले में कंपनी के मुलाजिमों को भी जांच के दायरे में ला रही है। गौरतलब है कि इस समय औद्योगिक नगर लुधियाना में बड़ी फाइनेंस कंपनियों को दफ्तर लूटेरों के निशाने पर हैं। अक्तूबर 2020 को दुगरी स्थित मुथुट कंपनी की ब्रांच में दिनदहाड़े 15 करोड़ लूट की कोशिश की गई थी। उस समय भी छह लुटेरे हथियारों के बल पर ब्रांच दफ्तर के अंदर घुस गए थे। गोली चलने की आवाज आते ही आसपास के लोग ब्रांच के बाहर एकत्र हो गए थे। इसके बाद आम लोगों की मदद से तीन लुटेरों को काबू किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो करोड़ का सोना भी ले जा चुके हैं बदमाश
29 जनवरी 2018 को लुधियाना की घुमार मंडी स्थित वीके ज्वेलर्स से दिनदहाड़े कुछ लुटेरे दो करोड़ रुपये का सोना लूटकर ले गए थे। इस लूट को महज 20 मिनट में अंजाम दिया गया था। फरवरी 2018 को गिल रोड स्थित इंडियन इंफोलाइन फाइनेंस कंपनी से लुटेरे लगभग 12 करोड़ रुपये का सोना लूटकर ले गए थे। जुलाई 2019 में लूटेरों ने अमेजन के गोदाम को निशाना बनाया था। यहां से करीब 12 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए थे। इसी माह शहर की दो जगहों पर लूटेरों ने दो ज्वेलर्स को अपना निशाना बनाया है। इसमें एक लूट के मामले को पुलिस सुलझा चुकी है, जबकि हंबड़ा रोड पर ज्वेलर्स से लूट का कोई सुराग नहीं लगा है।
 
ये भी पढ़ें-पवन खेड़ा का बड़ा बयान: पंजाब और हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी नहीं, नेताओं की कार्यप्रणाली अलग-अलग

पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, कंपनी ने सीसीटीवी कैमरे तो लगवाए थे। यहां डोर फ्रेम या फिर टर्न स्टाइल नहीं लगाए हैं। पुलिस सभी पहलूओं की जांच जारी है। किसी भी मामले में लापरवाही पाए जाने पर उचित कार्रवाई होगी। अभी पुलिस का फोकस मृतक की पहचान करना और उसके साथियों को काबू करना है।
-धर्मपाल, एसीपी, नॉर्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed