फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab will treat every Corona Patient who came  to State, says Health Minister Balbir singh Sidhu 

दरियादिली: स्वास्थ्य मंत्री बोले-दिल्ली से आने वाले कोविड मरीजों को बिना भेदभाव देंगे इलाज, हर हफ्ते 15 लाख डोज की मांग

Mon, 26 Apr 2021 04:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Apr 2021 04:22 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने सोमवार को भुलत्थ में सिविल अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन करने के बाद कहा कि ‘सरबत दे भले’ के सिद्धांत के अनुसार पंजाब सरकार हर मरीज को इलाज मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है, फिर चाहे वह किसी भी राज्य का निवासी क्यों न हो।     
 

विज्ञापन
Punjab will treat every Corona Patient who came  to State, says Health Minister Balbir singh Sidhu 
भुलत्थ में डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन करते स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा है कि पंजाब सरकार द्वारा दिल्ली समेत देश के किसी भी हिस्से से आने वाले कोविड मरीजों का इलाज बिना किसी देरी और भेदभाव से किया जाएगा। सोमवार को भुलत्थ में सिविल अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन करने के बाद सिद्धू ने कहा कि ‘सरबत दे भले’ के सिद्धांत के अनुसार पंजाब सरकार हर मरीज को इलाज मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है, फिर चाहे वह किसी भी राज्य का निवासी क्यों न हो।     

विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में की गई वृद्धि संबंधी झूठे प्रचार का नतीजा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा कोविड टीकाकरण तेजी से चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पंजाब सरकार द्वारा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर टीकाकरण के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को वैक्सीनेशन के लिए दूर न जाना पड़े। 
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि अब तक 30 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करवाया गया है, जिसके लिए कोविशील्ड की 25.48 लाख डोज और कोवैक्सीन की 2.64 लाख डोज का प्रयोग किया जा चुका है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि राज्य में वैक्सीन की सप्लाई नियमित रूप से की जाए, क्योंकि पंजाब सरकार द्वारा प्रशिक्षण देकर तैयार किए गए स्टाफ और बुनियादी ढांचे से रोजाना 3 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा सकता है, जिसके लिए हर हफ्ते 15 लाख डोज की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मांगी हैं 10 लाख वैक्सीन डोज

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने 22 अप्रैल को ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर 10 लाख वैक्सीन डोज की मांग की है। पहली मई से 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए वैक्सीनेशन की तैयारियों के बारे में उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा 30 लाख कोविशील्ड वैक्सीन डोज का ऑर्डर देने के आदेश दिए गए हैं। ऑक्सीजन की कमी के बारे में एक सवाल पर सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार के प्लांट पूरी सामर्थ्य से चल रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब का तरल ऑक्सीजन के कोटे में कटौती से कमी आई है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने सरबत सेहत बीमा योजना के बारे में कहा कि सरकार द्वारा अगस्त 2021 के बाद इस योजना का और विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जे-फॉर्म धारक किसानों, निर्माण वर्ग के कामगारों, छोटे व्यापारियों और नीले कार्ड धारकों के 49 लाख 26 हजार से ज्यादा ई-कार्ड बनाए गए हैं, जिससे हर जरूरतमंद को इलाज की सुविधा मिल सके। 

उन्होंने बताया कि मार्च तक 10 हजार से ज्यादा लोगों की बाइपास सर्जरी और 5500 से अधिक लोगों ने घुटना बदलवाने के इलाज की सुविधा ली है। स्वास्थ्य विभाग को और मजबूत करने के लिए नई भर्ती संबंधी सिद्धू ने बताया कि विभिन्न काडरों के लिए 3000 पदों पर भर्ती का काम जारी है। इसके अलावा 800 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया लगातार चल रही है, जिसमें से 500 द्वारा वॉक इन इंटरव्यू के बाद नौकरी ज्वाइन कर ली गई है। कोविड से मुकाबला करने के लिए 400 स्टाफ नर्स और लैब के लिए 140 तकनीशियनों की भर्ती युद्ध स्तर पर की जा रही है।

उन्होंने सिविल अस्पताल भुलत्थ में बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह सेवा सोसाइटी द्वारा लगभग 85 लाख रुपये की लागत से स्थापित किए गए ‘डायलिसिस यूनिट’का उद्घाटन किया। उन्होंने सोसाइटी द्वारा दिए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में लोगों को उच्च दर्जे की स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाना सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने सिविल अस्पताल में डायलिसिस के लिए आए मरीजों से बातचीत भी की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed