फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab vigilance bureau arrested Patwari for taking bribe in Pathankot

पंजाब में पकड़ा गया घूसखोर पटवारी: जमीन के इंतकाल के लिए ले रहा था रिश्वत, विजिलेंस के ट्रैप में ऐसे फंसा

Wed, 03 Jul 2024 06:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 03 Jul 2024 06:26 PM IST
सार

पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो ने एक घूसखोर पटवारी को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी एक व्यक्ति से जमीन का इंतकाल देने की एवज में रिश्वत मांग रहा था। 

विज्ञापन
punjab vigilance bureau arrested Patwari for taking bribe in Pathankot
विजिलेंस की हिरासत में रिश्वत लेते गिरफ्तार पटवारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब विजिलेंस ने एक पटवारी को चार हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी पठानकोट जिले में तैनात है। वह एक व्यक्ति से उसकी जमीन का इंतकाल देने की एवज में घूस ले रहा था। आरोपी पटवाली जगजीत सिंह पठानकोट की ढाकी तहसील में पोस्टेड है। विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को उसे 4 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा है। 
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता अकाशदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उपरोक्त पटवारी जगजीत सिंह ने उनकी विरासती जमीन के इंतकाल के लिए 4000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने विजिलेंस को पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


आरोपी पटवारी को रंगेहाथ गिरफ्तार करने के लिए विजिलेंट ने ट्रैप लगाया था। विजिलेंस ने जाल बिछाते हुए पटवारी जगजीत सिंह को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया। विजिलेंस ने आरोपी पटवारी जगजीत सिंह के खिलाफ अमृतसर विजिलेंस विभाग और पठानकोट में केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ राज्य में भ्रष्टाचार को रोकने व खत्म करने के लिए एंटी करप्शन हेल्पलाइन जारी की गई थी। नंबर का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री का कहना था कि अगर आपसे कोई घूस या रिश्वत मांगता है, तो आप उसका वीडियो बनाएं और फिर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाएं। पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के एक हफ्ते बाद ही एंटी-करप्शन हेल्पलाइन नंबर को जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed