{"_id":"6197b16091497079b722109e","slug":"punjab-tour-of-arvind-kejriwal-postponed-due-to-the-decision-of-the-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: केंद्र के कानून वापस लेने के फैसले से फिर टला केजरीवाल का पंजाब दौरा, अब 22 को आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: केंद्र के कानून वापस लेने के फैसले से फिर टला केजरीवाल का पंजाब दौरा, अब 22 को आएंगे
Fri, 19 Nov 2021 07:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 19 Nov 2021 07:44 PM IST
सार
दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 20 नवंबर को मोगा आना था, लेकिन केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों की वापसी के फैसले से केजरीवाल का दौरा भी दो दिन के लिए टल गया। केजरीवाल मोगा से मिशन पंजाब की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृषि कानूनों की वापसी के केंद्र के फैसले से आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मोगा दौरा एक बार फिर टल गया। 20 नवंबर को केजरीवाल का मोगा दौरा प्रस्तावित था। अब केजरीवाल 22 नवंबर को दो दिवसीय पंजाब दौरे पर मोगा पहुंचेगें। यहां से वह पार्टी के मिशन पंजाब की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 20 नवंबर को होने वाला दौरा रद्द कर दिया गया है। आप संयोजक को पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दो दिनों तक मोगा में प्रचार करना था। आम आदमी पार्टी की ओर से दौरा रद्द करने की वजह कृषि अधिनियम को निरस्त करना बताया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कृषि कानून वापस लेने के फैसले पर एसकेएम ने कहा: हमें उम्मीद है कि सरकार अपनी घोषणा बेकार नहीं जाने देगी
विज्ञापन
केजरीवाल अब 22 को मोगा पहुंचेंगे। आप ने कहा कि कृषि कानूनों के कारण यात्रा रद्द कर दी गई है क्योंकि पूरे पंजाब में कृषि कानूनों का जश्न मनाया जा रहा है और पार्टी के स्वयंसेवक और पार्टी के नेता भी किसान समारोह में भाग ले रहे हैं जिसके लिए यात्रा बढ़ा दी गई है।
आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब 22 नवंबर से राज्य में मिशन पंजाब की शुरुआत करेंगे। मिशन पंजाब के तहत अरविंद केजरीवाल शहरों, कस्बों के साथ-साथ गांवों का भी दौरा करेंगे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे।