फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   SKM expressed hope of fulfillment of all demands on withdrawal of three agricultural laws

Farm Laws Repeal: 'किसानों की एकजुटता की पहली बड़ी जीत, लंबित मांगों पर आगामी रणनीति तय करेंगे'

Fri, 19 Nov 2021 07:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 19 Nov 2021 07:10 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह पूरे देश को चौंकाया जब उन्होंने तीनों कृषि कानून वापस लेने का बड़ा फैसला लिया। पीएम ने कहा कि संसद सत्र में इस कानून को वापस लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। लेकिन आदोंलन कर रहे किसानों ने अभी आंदोलन खत्म करने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। एसकेएम ने कानून वापस लेने के फैसले का स्वागत किया है। तीन कृषि कानून वापस लेने के फैसले पर एसकेएम ने कहा कि कृषि कानून वापसी की घोषणा सराहनीय है। एमएसपी समेत लंबित मांगों का भी पीएम समाधान करें।

विज्ञापन
SKM expressed hope of fulfillment of all demands on withdrawal of three agricultural laws
किसान नेता दर्शन पाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

तीनों कृषि कानूनों वापसी की घोषणा के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा कि किसानों की एकजुटता की पहली बड़ी जीत है। अब जल्द ही बैठक बुलाकर एमएसपी पर गारंटी कानून समेत कई लंबित मांगों पर आगामी रणनीति तय की जाएगी। कहा, किसानों की लड़ाई से पूरे देश के लोगों को भी एक रास्ता मिल गया है कि अपने मुद्दों को लेकर संघर्ष करें। लंबे समय तक अनुशासन और संयम के साथ आंदोलन चलाने के लिए किसान बधाई के पात्र हैं।

विज्ञापन


वहीं, एसकेएम ने प्रधानमंत्री की तीन कृषि कानूनों को वापस करने की घोषणा को सही दिशा में एक स्वागत योग्य कदम बताया है।एसकेएम समन्वय समिति के सदस्य डॉ. दर्शन पाल ने शुक्रवार को कुंडली बॉर्डर पर कहा कि कानूनों को निरस्त करने के लिए मजबूर कर किसानों के संघर्ष ने देश में लोकतंत्र और भारत में संघीय राज्य व्यवस्था को बहाल किया है।
विज्ञापन


अभी कई मांगें लंबित हैं और प्रधानमंत्री को इन लंबित मामलों के बारे में जानकारी है। एसकेएम को उम्मीद है कि भारत सरकार तीन किसान विरोधी कानूनों को निरस्त करने की घोषणा के अलावा किसानों की लाभकारी एमएसपी की गारंटी के लिए वैधानिक कानून सहित सभी जायज मांगों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शनपाल ने कहा कि एसकेएम सभी घटनाक्रमों का आकलन करेगा और अपनी अगली बैठक में आगे के लिए आवश्यक निर्णय लेगा। इस अवसर पर एसकेएम ने अब तक इस आंदोलन में शहीद हुए किसानों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। 


धरनास्थल पर मनाई गुरु नानक देव की जयंती 
संयुक्त किसान मोर्चा ने कुंडली बॉर्डर स्थित धरनास्थल पर गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई। एसकेएम की ओर से कहा गया कि बेहतर दुनिया बनाने के लिए गुरु नानक देव जी द्वारा बताए गए मूल्यों से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। सामाजिक कुरीतियों और अत्याचार के खिलाफ गुरु नानक देवी जी की सीख आंदोलन का मार्गदर्शन करती रहेंगी। वहीं, प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद प्रदर्शनकारियों में नया जोश और उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed