फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 16 September 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: हरसिमरत बादल के बयान पर भड़के कैप्टन और जालंधर में किसानों ने घेरा भाजपा नेता का घर

Thu, 16 Sep 2021 04:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 16 Sep 2021 04:54 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि किसी भी अकाली नेता खासकर पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को कृषि कानूनों के कारण पैदा हुए संकट पर बोलने का नैतिक हक नहीं है। उन्होंने कहा कि अकाली इस संकट को आसानी से टाल सकते थे।  

विज्ञापन
Punjab Top News 16 September 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में पिछले महीने आईईडी टिफिन बम से एक तेल टैंकर को उड़ाने की कोशिश में शामिल आईएसआई समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल के चार और सदस्यों की गिरफ्तारी के साथ ही बुधवार को हाई अलर्ट के आदेश जारी कर दिए थे। वहीं चंडीगढ़ में भी धारा 144 लागू कर दी गई है।  पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


जालंधर: भाजपा नेता के किसानों को डंडे मारने के बयान पर बढ़ा विवाद, नाराज किसानों ने घेरा घर, भाजपाई भी नाराज

पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रवक्ता हरिंदर सिंह काहलों के एक बयान से किसानों का पारा चढ़ गया है। मंगलवार को भाजपा की तरफ से जालंधर में आयोजित स्वागत समारोह में काहलों ने कहा था कि ‘यह तो मोदी साहब बैठे हैं, जो आपके साथ प्यार कर रहे हैं। अगर बदकिस्मती से मेरे जैसे दिमाग वाला आदमी बैठा होता तो अब तक डंडे मार-मार कर आपको जेल में बंद कर देता।’ पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


किसान आंदोलन पर राजनीति: हरसिमरत के बयान पर कैप्टन का पलटवार, कहा- अकालियों को बोलने का हक नहीं

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि किसी भी अकाली नेता खासकर पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को कृषि कानूनों के कारण पैदा हुए संकट पर बोलने का नैतिक हक नहीं है। उन्होंने कहा कि अकाली इस संकट को आसानी से टाल सकते थे।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


हाई अलर्ट पर पंजाब: चंडीगढ़ में धारा 144 लागू, ड्रोन उड़ाने और धरना-प्रदर्शनों की मनाही 

पंजाब में पिछले महीने आईईडी टिफिन बम से एक तेल टैंकर को उड़ाने की कोशिश में शामिल आईएसआई समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल के चार और सदस्यों की गिरफ्तारी के साथ ही बुधवार को हाई अलर्ट के आदेश जारी कर दिए थे। वहीं चंडीगढ़ में भी धारा 144 लागू कर दी गई है।   पढ़ें विस्तृत खबर...

राजपुरा धमाका: घायल पल्लवी ने पांच दिन बाद तोड़ा दम, दो भाई-बहनों की पहले जा चुकी है जान 

पंजाब के राजपुरा में शनिवार को पटाखा बनाने के काम में हुए विस्फोट में भाई-बहन की मौत के बाद पड़ोस में रहने वाली बच्ची पल्लवी भी पांच दिन तक जिंदगी की जंग लड़ते-लड़ते मौत के आगोश में समा गई। पल्लवी का पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। पढ़ें विस्तृत खबर...

 
JEE Main Result 2021: मोहाली के गुरअमृत ऑल इंडिया टॉपर, प्रथम गर्ग ने ट्राइसिटी में हासिल किया दूसरा स्थान

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार की देर रात जेईई मेन के परिणाम जारी कर दिए। देश के 44 विद्यार्थियों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है। इनमें से 18 ऑल इंडिया टॉपर रहे हैं, जिनमें मोहाली के गुरअमृत भी शामिल हैं। वह ट्राइसिटी के टॉपर भी हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed