फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 13 September 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: मोहाली में अंतरराष्ट्रीय शूटर ने दी जान और ज्ञानी जैल सिंह के पोते भाजपा में शामिल 

Mon, 13 Sep 2021 05:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Sep 2021 05:01 PM IST
सार

आलाकमान की लाख कोशिशों के बाद भी पंजाब कांग्रेस में बगावत कम नहीं हो रही है। अब पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के समर्थक विधायक सुरजीत धीमान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि वह 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव कैप्टन के नेतृत्व में नहीं लड़ेंगे। 

विज्ञापन
Punjab Top News 13 September 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली में अंतरराष्ट्रीय शूटर नमन वीर सिंह बराड़ ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार सुबह करीब पौने चार बजे की है। परिवार ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। वहीं पंजाब की 32 किसान जत्थेबंदियों से मुलाकात के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को चिट्ठी लिखकर उनकी कई मांगों को प्रमुखता से हल करने का अनुरोध किया है। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति के पोते भाजपा में शामिल: इंदरजीत सिंह बोले- कांग्रेस ने ज्ञानी जैल सिंह के साथ किया बुरा व्यवहार, मैंने पूरी की उनकी इच्छा 

पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पोते इंदरजीत सिंह ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा की सदस्यता लेते हुए उन्होंने कहा कि उनके दादा ज्ञानी जैल सिंह की मनोकामना पूरी हुई। कांग्रेस ने उनकी वफादारी के बाद भी उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


मोहाली: अंतरराष्ट्रीय शूटर नमन वीर बराड़ ने की आत्महत्या, अलसुबह खुद को गोली से उड़ाया  
मोहाली में अंतरराष्ट्रीय शूटर नमन वीर सिंह बराड़ ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार सुबह करीब पौने चार बजे की है। परिवार ने किसी पर संदेह नहीं जताया है।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस में फिर कलह: नवजोत सिद्धू गुट के विधायक की दो टूक-कैप्टन के नेतृत्व में नहीं लड़ूंगा 2022 का चुनाव
आलाकमान की लाख कोशिशों के बाद भी पंजाब कांग्रेस में बगावत कम नहीं हो रही है। अब पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के समर्थक विधायक सुरजीत धीमान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि वह 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव कैप्टन के नेतृत्व में नहीं लड़ेंगे। पढ़ें विस्तृत खबर...

अमृतसर: जलियांवाला बाग के नवीनीकरण में क्या वाकई बर्बाद हुआ इतिहास, कई लोगों ने दी चौंकाने वाली जानकारी 
अमृतसर में जलियांवाला बाग के सौंदर्यीकरण में 20 करोड़ रुपये की लागत आई है। अब निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। शनिवार को अमृतसर में हुई भारी बारिश से इसके गलियारे में पानी जमा हो गया और पर्यटकों को उसमें से गुजर कर जाना पड़ा। पढ़ें विस्तृत खबर...


सिद्धू ने कैप्टन को लिखी चिट्ठी: पंजाब में कृषि कानून किसी कीमत पर न हो लागू, किसानों पर दर्ज एफआईआर हों रद्द
पंजाब की 32 किसान जत्थेबंदियों से मुलाकात के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को चिट्ठी लिखकर उनकी कई मांगों को प्रमुखता से हल करने का अनुरोध किया है। सिद्धू ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि राज्य में आंदोलन के दौरान कई किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए, जो अनुचित हैं।  पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed