फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Former President giani zail singh grandson inderjit singh join BJP amid Punjab election 2022

पूर्व राष्ट्रपति के पोते भाजपा में शामिल: इंदरजीत सिंह बोले- कांग्रेस ने ज्ञानी जैल सिंह के साथ किया बुरा व्यवहार, मैंने पूरी की उनकी इच्छा

Mon, 13 Sep 2021 01:45 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 13 Sep 2021 01:45 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने कहा कि इंदरजीत सिंह के भाजपा के साथ जुड़ने से पार्टी को पंजाब में मजबूती मिलेगी। इंदरजीत सिंह ने समाज सेवा के क्षेत्र में बड़ा काम किया है और इसके कारण समाज में उनकी एक विशेष छवि है। इनके साथ आने से सिख समाज को और पूरे पंजाब को एक नई ऊंचाइयों तक ले जाने में समर्थ रहेंगे...

विज्ञापन
Former President giani zail singh grandson inderjit singh join BJP amid Punjab election 2022
भाजपा की सदस्यता लेते हुए पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पोते इंदरजीत सिंह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पोते इंदरजीत सिंह ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा की सदस्यता लेते हुए उन्होंने कहा कि उनके दादा ज्ञानी जैल सिंह की मनोकामना पूरी हुई। कांग्रेस ने उनकी वफादारी के बाद भी उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि उनके दादा चाहते थे कि वे कांग्रेस की बजाय भाजपा की राजनीति करें। इस प्रकार आज उन्होंने अपने दादा जी की इच्छा पूरी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा में वे किसी महत्वाकांक्षा से नहीं आये हैं, पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, वे उसे पूरी तरह निभाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


उन्होंने पंजाब के लोगों के लिए काम करने को अपनी प्राथमिकता बताया। हालांकि, पंजाब के किसानों और किसान आंदोलन पर पूछे गए मीडिया के सवाल से बचते हुए इंदरजीत सिंह निकल गए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने कहा कि इंदरजीत सिंह के भाजपा के साथ जुड़ने से पार्टी को पंजाब में मजबूती मिलेगी। इंदरजीत सिंह ने समाज सेवा के क्षेत्र में बड़ा काम किया है और इसके कारण समाज में उनकी एक विशेष छवि है। इनके साथ आने से सिख समाज को और पूरे पंजाब को एक नई ऊंचाइयों तक ले जाने में समर्थ रहेंगे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब में नशाखोरी बढ़ रही है, लेकिन पंजाब सरकार इसके विरुद्ध कोई कार्रवाई करने में नाकाम साबित हुई है। पंजाब सरकार ने आयुष्मान योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी पंजाब के लोगों को नहीं लेने दिया है और इसके पीछे केवल नकारात्मक राजनीति को ही जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केवल राजनीतिक कारणों से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के लोगों को उसका अधिकार नहीं लेने दिया।

भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने कहा कि भाजपा ने पंजाब के लोगों का दिल जीतने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। सिख समाज को करतारपुर कॉरिडोर का लाभ मिला है जिससे वे अपने ईष्ट के दर्शन कर पा रहे हैं। केंद्र सरकार ने कई योजनाएं उनके हित के लिए शुरू किया है, जिसका लाभ उन्हें मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये कार्य किसी वोट की लालच में नहीं, बल्कि पूरे समुदाय को आगे बढाने के लिए किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed