फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 08 June 2021

पंजाब: विदेश जाने वाले विद्यार्थियों को टीकाकरण में प्राथमिकता और नवजोत सिद्धू को झटका...पढ़ें प्रदेश की अन्य बड़ी खबरें

Tue, 08 Jun 2021 04:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 08 Jun 2021 04:52 PM IST
सार

निजी अस्पतालों को कोरोना वैक्सीन मुनाफे पर बेचने के बाद पंजाब सरकार कोरोना की 'फतेह किट' की खरीद को लेकर घिर गई। विपक्षी दल खरीद प्रक्रिया में घोटाले की आशंका जता रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Punjab Top News 08 June 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह का निपटारा लगभग तय है। पार्टी हाईकमान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को नवजोत सिद्धू पर वरीयता दी है। पार्टी किसी भी स्तर पर उन्हें अनदेखा करने का जोखिम मोल नहीं ले सकती। वहीं कैप्टन सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। पढ़ें प्रदेश की अन्य बड़ी खबरें...
विज्ञापन


पंजाब: कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी शुरू 
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को बच्चों के मेडिकल विशेषज्ञों के समूह का एलान किया है। यह बच्चों के इलाज के लिए प्रोटॉकाल तैयार करने और बेड बढ़ाने व इलाज के संबंध में कार्यविधि की रूपरेखा तैयार करेगा।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर... 

सियासत: अमरिंदर सिंह ही होंगे पंजाब में कांग्रेस का चेहरा
कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा हैं और पार्टी किसी भी स्तर पर उन्हें अनदेखा करने का जोखिम मोल नहीं ले सकती। प्रदेश इकाई में कैप्टन की कार्यप्रणाली को लेकर हाल में हुई उठापटक और पार्टी हाईकमान द्वारा विवाद सुलझाने की कोशिश के नतीजे के रूप में यह बात प्रमुख रूप से उभरकर सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर... 

विदेश जाने वाले विद्यार्थियों को टीकाकरण में मिलेगी प्राथमिकता 
पंजाब से विदेश पढ़ने जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। पंजाब सरकार अब प्राथमिकता के आधार पर इन लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाएगी। दरअसल, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इन छात्रों को 18-44 साल की आयुवर्ग वाली श्रेणी में प्राथमिकता देने की घोषणा कर दी है।   

पढ़ें पूरी खबर... 

पटियाला का कनसुआ गांव बना कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट 
पटियाला में कोरोना के पॉजिटिव केसों में बड़ी गिरावट आई है लेकिन गांवों में अभी भी कोरोना की दहशत है। जिले के ब्लाक भादसों के गांव कनसुआ में पिछले एक हफ्ते में कोरोना से दो की मौत हो गई है। वहीं, 10 नए पॉजिटिव केस आए है।
पढ़ें पूरी खबर... 
 
वैक्सीन के बाद अब फतेह किट खरीद को विपक्ष ने मुद्दा बनाया, आप ने सीएम से मांगा इस्तीफा
निजी अस्पतालों को कोरोना वैक्सीन मुनाफे पर बेचने के बाद पंजाब सरकार कोरोना की 'फतेह किट' की खरीद को लेकर घिर गई। विपक्षी दल खरीद प्रक्रिया में घोटाले की आशंका जता रहे हैं। आप नेताओं ने इसमें बड़े घोटाले की आशंका जताई है।
पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed