फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   A village became hotspot of corona virus in Patiala

पटियाला: कनसुआ गांव बना कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट, दो मरीजों की मौत, 10 पॉजिटिव मिले

Tue, 08 Jun 2021 03:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Jun 2021 03:07 AM IST
सार

पटियाला के कनसुआ गांव में एक हफ्ते में कोरोना से दो मौतें और 10 नए मामलों से दहशत है। प्रशासन ने गांव को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग लगातार सभी ग्रामीणों की जांच में जुटा है। अभी इस गांव में संक्रमितों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
A village became hotspot of corona virus in Patiala
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पटियाला में कोरोना के पॉजिटिव केसों में बड़ी गिरावट आई है लेकिन गांवों में अभी भी कोरोना की दहशत है। जिले के ब्लाक भादसों के गांव कनसुआ में पिछले एक हफ्ते में कोरोना से दो की मौत हो गई है। वहीं, 10 नए पॉजिटिव केस आए है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के बीबीई महावीर सिंह ने बताया कि गांव कनसुआ में एक परिवार में कोरोना पॉजिटिव सदस्य की कुछ दिन पहले मौत हुई तो बाकी सदस्यों ने अपने कोविड टेस्ट कराए। जिसमें छह सदस्य कोविड पॉजिटिव मिले। इसके बाद गांव में 60 लोगों के संपल जुटाए गए। इनमें से चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन


गांव में एक और व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। जिसके बाद सोमवार को गांव को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग अब अन्य ग्रामीणों की जांच में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला में तीन नए ब्लैक फंगस के मामले
सरकारी राजिंदरा अस्पताल में सोमवार को दो और निजी अस्पताल में एक ब्लैक फंगस का केस सामने आया है। जिसके बाद जिले में कुल ब्लैक फंगस केसों की संख्या 55 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर सिंह ने बताया कि इन 55 केसों में से नौ ब्लैक फंगस के मरीजों की मौत हो चुकी है।


राज्य स्तरीय कमेटी इनका ऑडिट करेगी। ऑडिट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता लगेगा। साथ ही बताया कि ब्लैक फंगस के 55 मरीजों में से 52 शुगर के मरीज थे। जबकि 49 मरीज कोविड पॉजिटिव होने के बाद ब्लैक फंगस का शिकार हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed