फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   ANTF in Firozpur Two suspects arrested with 15 kg heroin consignment sent from Pakistan via drone

फिरोजपुर में एएनटीएफ को सफलता: 15 किलो हेरोइन के साथ दो आरोपी पकड़े, पाकिस्तान से ड्रोन से भेजी गई थी

Sat, 24 Oct 2026 11:40 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: Nivedita Updated Sat, 24 Oct 2026 11:40 AM IST
सार

हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से फिरोजपुर के ममदोट क्षेत्र में पहुंचाई गई थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरभजन सिंह और सियामन के रूप में हुई है।

विज्ञापन
ANTF in Firozpur Two suspects arrested with 15 kg heroin consignment sent from Pakistan via drone
बरामद हेरोइन के साथ टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

फिरोजपुर में एएनटीएफ ने सीमावर्ती गांव चक मेघा वेरान (गोलूका मोड़) के नजदीक से बाइक सवार दो आरोपियों को हेरोइन के 30 पैकेटों के साथ काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 15 किलो हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन




खुफिया सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार देर शाम गुप्त सूचना मिलने पर सुरक्षा एजेंसी ने गांव चक मेघा वेरान (गोलूका मोड़) के पास घेराबंदी कर बाइक सवार दो आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद एक काले बैग से हेरोइन के 30 पैकेट बरामद हुए, जो सफेद रंग के थे। प्रत्येक पैकेट में आधा किलो हेरोइन थी। कुल हेरोइन पंद्रह किलो बताई जा रही है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उक्त हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से फिरोजपुर के ममदोट क्षेत्र में पहुंचाई गई थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरभजन सिंह और सियामन के रूप में हुई है। सुरक्षा एजेंसी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और नशे की खेप से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed