फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Terrorist Amandeep Singh entered world of terror to send his nurse wife abroad

पंजाब: नर्स पत्नी को विदेश भेजने के लिए अमनदीप ने रखा था आतंक की दुनिया में कदम, आपराधिक गतिविधियों में देता था भाई गुरप्रीत का साथ 

Sun, 15 May 2022 03:34 PM IST
निवेदिता वर्मा अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 15 May 2022 03:34 PM IST
सार

पाकिस्तान में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा ने पंजाब से सटी भारत-पाक सीमा के साथ बसे गांवों के बहुत से नौजवानों को पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसाया है। कौन-कौन उसके साथ जुड़े हैं, यह जानकारी उन्हें भी नहीं है, जिन्हें रिंदा ने अपने साथ जोड़ा है।

विज्ञापन
Punjab: Terrorist Amandeep Singh entered world of terror to send his nurse wife abroad
आतंकी अमनदीप और गुरप्रीत। - फोटो : फाइल

विस्तार

करनाल में विस्फोटक सामग्री संग पकड़े गए अमनदीप सिंह निवासी मक्खू ने अपनी नर्स पत्नी को विदेश भेजने के लिए आतंक की दुनिया में कदम रखा था। वह पहले से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपने भाई गुरप्रीत सिंह का साथ देने लगा था। गुरप्रीत के परिवार ने उसकी आपराधिक गतिविधियों के कारण उसे बेदखल कर दिया था जबकि अमनदीप अपने दादा दादी के पास रहता था।

विज्ञापन


आतंक की दुनिया में कदम रखने वाले अमनदीप की पत्नी को उसकी आपराधिक गतिविधियों की भनक तक नहीं थी। उसकी पत्नी एक अस्पताल में काम करती है। जबकि अमनदीप पाकिस्तान में बैठे बब्बर खालसा के आतंकियों की ओर से सरहद पर भेजा जा रहा मौत का सामान अपने भाई गुरप्रीत के साथ मिलकर आतंकियों की बताई जगह पर ठिकाने लगा रहा था। ऐसा करने पर उसे मोटी रकम मिलती थी। उल्लेखनीय है कि करनाल पुलिस ने हाल ही में गुरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, परमिंदर सिंह वासी मक्खू जिला फिरोजपुर और भूपिंदर सिंह निवासी लुधियाना को विस्फोटक सामग्री और घातक हथियारों के साथ काबू किया है।
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक मां-बाप की मौत के बाद अमनदीप अपने दादा-दादी के पास मक्खू के गांव विंजो में रहता है। जबकि गुरप्रीत सिंह की आपराधिक हरकतों के कारण उसे परिवार ने बेदखल कर दिया था। चार वर्ष पहले अमनदीप ने एक नर्स से लव मैरिज की थी। अमनदीप खुद टैक्सी चलाता था, लेकिन उसके पास इतना पैसा नहीं था कि वह अपनी पत्नी को विदेश भेजकर खुद भी विदेश सेटल हो सके। इसके लिए वह रुपये जुटाने में लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश जाने के लिए लाखों रुपये चाहिए थे, इसलिए उसने अपने भाई गुरप्रीत से मिलना जुलना शुरू कर दिया और उसकी आपराधिक गतिविधियों में साथ देने लगा। पैसे भी अच्छे मिलने लगे थे और ऐसा करने से उसकी विदेश जाने की इच्छा भी पूरी होती नजर आ रही थी। पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा की तरफ से भेजी गई विस्फोटक सामग्री व घातक हथियारों की खेप वह अपने भाई गुरप्रीत और उसके साथी परमिंदर सिंह और भूपिंदर सिंह के साथ तेलंगाना सप्लाई देने जा रहे थे कि करनाल में पकड़े गए। 

रिंदा ने सीमा के साथ सटे गांवों के कई युवाओं को लालच में फंसाया

खुफिया सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा ने पंजाब से सटी भारत-पाक सीमा के साथ बसे गांवों के बहुत से नौजवानों को पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसाया है। कौन-कौन उसके साथ जुड़े हैं, यह जानकारी उन्हें भी नहीं है, जिन्हें रिंदा ने अपने साथ जोड़ा है। ये सिर्फ रिंदा ही जानता है। इसलिए विस्फोटक सामग्री व घातक हथियारों के साथ उसका कोई साथी पकड़ा भी जाता है तो भी रिंदा के काम में कोई रुकावट नहीं आती है। यही कारण है कि पुलिस रिंदा के नेटवर्क को ध्वस्त करने में नाकाम साबित हो रही है। रिंदा का काम बेरोकटोक जारी है। हाल में कई पाक ड्रोन फिरोजपुर व तरनतारन की तरफ आसमान पर मंडराते देखे गए हैं। इनसे आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed