फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab : six died in accident 

पंजाब में ट्राले और कैंटर की भिड़ंत में दो सगे भाइयों समेत छह मजदूरों की मौत, बारह जख्मी

Mon, 01 Feb 2021 07:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मल्लांवाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मल्लांवाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Feb 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Punjab : six died in accident 
हादसे में घायल मजदूर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घनी धुंध के चलते सोमवार की सुबह मक्खू के नजदीक गिदड़विंडी पुल पर आमने-सामने ट्राले व कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर पर सवार छह मजदूरों की मौत हो गई और नौ जख्मी हो गए। घायल मजदूरों को जीरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मजदूर जालंधर के करतारपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में माल की लोडिंग करने जा रहे थे। थाना मक्खू पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह छह बजे के करीब गांव कामलवाला खुर्द की बस्ती चंदे वाला व अन्य गांवों से लगभग पंद्रह मजदूर कैंटर पर सवार होकर करतारपुर रेलवे स्टेशन पर स्पेशल मालगाड़ी में माल की लोडिंग करने जा रहे थे। मक्खू के गिदड़विंडी पुल पर घनी धुंध के चलते कैंटर चालक को सामने से आ रहे ट्राले का पता नहीं चला और दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में रेशम सिंह (35), रेशम का भाई सुखचैन सिंह (30) पुत्र मुख्तियार सिंह, सुच्चा सिंह (45), सुच्चा का भाई सूबा सिंह (40) पुत्र अजीज निवासी बस्ती चंदे वाली, सुच्चा का भतीजा सूरज (27) पुत्र गोमा निवासी बस्ती चंदे वाली, सुच्चा का जीजा अमरजीत सिंह (50) निवासी बस्ती जैमल सिंह वाली की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में आकाश, राकेश, राहुल, जस्सा सिंह, अजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, विक्की, कैंटर चालक सुखचैन सिंह पुत्र धीरा सिंह व एक अन्य जख्मी हो गए। सभी जख्मियों को जीरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सुखचैन की हालत नाजुक होने के कारण उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। गांव वासियों के मुताबिक ये लोग रोजाना कैंटर पर सवार होकर करतारपुर रेलवे स्टेशन जाते थे। 


थाना मक्खू के प्रभारी दविंदर कुमार ने बताया जिस जगह पर हादसा हुआ है, वह इलाका थाना लोहियां पुलिस के अंतर्गत आता है। फिलहाल सभी जख्मियों को जीरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवाए गए हैं। हादसे के बाद ट्राला चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया।  





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed