फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police launches statewide OPS Vigil in 28 Police districts

अमृतसर धमाकों के बाद एक्शन में पुलिस: ऑपरेशन विजिल के तहत सड़कों पर उतरे अधिकारी, संवेदनशील स्थानों की चेकिंग

Tue, 09 May 2023 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 May 2023 12:54 PM IST
सार

स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी, असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों को रोकने पर ध्यान देने के साथ पुलिस सघन जांच करेगी और फ्लैग मार्च निकालेगी। 
 

विज्ञापन
Punjab Police launches statewide OPS Vigil in 28 Police districts
लुधियाना पहुंचे डीजीपी गौरव यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर लोकसभा उपचुनाव, नशा तस्करों व समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ मंगलवार को पंजाब पुलिस की तरफ से सूबे के सभी जिलों में दो दिवसीय ऑपरेशन विजिल शुरू हुआ। इस दौरान पंजाब पुलिस मुख्यालय के सीनियर अधिकारी विभिन्न जिलों में पहुंचे हैं। उनकी अगुवाई में ही यह अभियान चल रहा है। इस दौरान वाहनों, रेलवे स्टेशनों व बस स्टैंडों की चेकिंग की गई जबकि सुबह पुलिस टीमें होटलों और रैन-बसेरों की भी विशेष चेकिंग करेंगी। डीजीपी गौरव यादव खुद मुहिम का आगाज करने के लिए लुधियाना पहुंचे। उनके साथ एडीजीपी जी. नागेश्वर राव भी मौजूद थे। यह ऑपरेशन बुधवार शाम 7:00 बजे तक चलेगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इस अभियान में कम से कम 75 फीसदी मुलाजिम शामिल किए गए हैं। डीजीपी ने बताया कि एडीजीपी/आईजीपी रैंक के अधिकारियों की निगरानी के अधीन पुलिस टीमों द्वारा रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और बाजारों समेत भीड़भाड़ वाली सभी संवेदनशील सार्वजनिक स्थानों की बारीकी से चेकिंग की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




स्पेशल डीजीपी (कानून व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि इस ऑपरेशन के हिस्से के तौर पर आम जनता के लिए कम से कम असुविधा सुनिश्चित बनाते हुए अंतरराज्यीय और अंतर-जिला हाईटेक नाके लगाए गए हैं और राज्य में आने-जाने वाले वाहनों की व्यापक चेकिंग की जा रही है। सभी पुलिस कर्मचारियों को सख्त हिदायत की है कि वह इस दौरान हर व्यक्ति की तलाशी लें एवं उनके वाहनों की जांच करते समय उनके साथ विनम्रता से पेश आएं। 

पुलिस टीमें अलग-अलग धार्मिक स्थानों गुरुद्वारों, मंदिरों, चर्चों और मस्जिदों में जाकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेंगी और यह भी सुनिश्चित बनाएंगी कि सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और यह अच्छी तरह से काम कर रहे हैं। लोगों में विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed