फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Police arrested four accused for allegedly molesting woman and parading her on road in semi nude state

Punjab: महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ व अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर घुमाने का मामला, चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Apr 2024 08:23 PM IST
एएनआई Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 06 Apr 2024 08:23 PM IST
सार

पंजाब के तरनतारन के मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा तरनतारन के एसएसपी अश्वनी कपूर ने किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला के बेटे को एक लड़की से प्यार हो गया था।

विज्ञापन
Punjab Police arrested four accused for allegedly molesting woman and parading her on road in semi nude state
तरनतारन एसएसपी अश्वनी कपूर - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के तरनतारन में एक महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और उसे अर्धनग्न कर सड़कों पर घुमाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तरनतारन के एसएसपी अश्वनी कपूर ने बताया कि पीड़ित महिला के बेटे को एक लड़की से प्यार हो गया और उसने उससे कोर्ट में शादी कर ली।

विज्ञापन


लड़की का परिवार इस शादी के खिलाफ था और लड़की की मां अपने दो बेटों और दो अन्य पुरुषों के साथ कोर्ट में शादी करने गई थी। लड़के के घर पर उनके बीच तीखी बहस हो गई और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई, इस दौरान लड़के की मां के कपड़े फट गए। मुख्य आरोपी गुरशरण, लड़की के भाई ने महिला का वीडियो बनाया।
विज्ञापन


शिकायत दर्ज करने से कुछ दिन पहले घर में मामला सुलझने की उम्मीद थी। लेकिन जैसे ही एफआईआर दर्ज हुई तो आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस की टीमें गठित आरोपी का अमृतसर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार वह राज्य से भागने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान
तरनतारन की घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा कि कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। न तो पुलिस और न ही स्थानीय लोग। 

आगे कहा कि यह एक चौंकाने वाली घटना है और एनसीडब्ल्यू ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है।' एक सदस्य मामले की जांच करेगा। अगर पुलिस अपराधियों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाती है, तो एनसीडब्ल्यू आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed