फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Municipal Election Voting 2021: voting ends for punjab mc election

Punjab Municipal Election 2021: पंजाब निकाय चुनाव में 71.39 फीसदी रिकॉर्ड मतदान, कई जगह हिंसक झड़प

Sun, 14 Feb 2021 05:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 14 Feb 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
Punjab Municipal Election Voting 2021: voting ends for punjab mc election
पंजाब के बटाला में समर्थकों में भिड़ंत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब में रविवार को नगर निकाय चुनाव के लिए रिकॉर्ड 71.39 फीसदी मतदान हुआ। अब मतगणना 17 फरवरी को होगी। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सूबे में लगभग 40 हजार से अधिक पुलिसकर्मी और सरकारी कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। हालांकि इस दौरान कई जगह हिंसक झड़प हुई। पिछले बार निकाय चुनाव में 69.1 फीसदी मतदान हुआ था। 

विज्ञापन


पंजाब राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि मानसा ने सबसे अधिक 82.99 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, एसएएस नगर (मोहाली) में मतदान 60.08 प्रतिशत दर्ज किया गया। रूपनगर में 73.80 फीसदी, फतेहगढ़ साहिब में 75.78, अमृतसर में 71.20, तरनतारन ने 63.12, गुरदासपुर ने 70, पठानकोट में 75.37, बठिंडा में 79, फरीदकोट में 71.03, होशियारपुर में 66.68, और जालंधर में 73.29 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन


 इसके अलावा कपूरथला में 64.34 प्रतिशत, एसबीएस नगर (नवांशहर) में 69.71, फिरोजपुर में 74.01, श्री मुक्तसर साहिब में 68.65, मोगा 69.50, फाजिल्का में 72.40, पटियाला में 70.09, लुधियाना में 70.33, बरनाला में 71.99 और संगरूर में 77.39 प्रतिशत वोटिंग हुई। प्रवक्ता ने बताया कि 17 फरवरी को मतगणना का कार्य किया जाएगा। मतदान के दौरान पूरे प्रदेश में 19 हजार पुलिसकर्मी और 20 हजार 510 कर्मचारियों की तैनाती की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाला के समाना में टूटी ईवीएम मशीनें, तरनतारन-सुल्तानपुर लोधी में चलीं गोलियां

  • पटियाला के नाभा में कांग्रेसी व अकाली दल के समर्थकों के बीच जमकर जमकर लात-घूंसे चले। समाना में दो ईवीएम मशीनें तोड़े जाने की शिकायत पुलिस के पास आई है। इस दौरान एक चैनल के पत्रकार का कैमरा भी तोड़ दिया गया। यहां अकाली व आजाद उम्मीदवारों ने कांग्रेसी पक्ष के समर्थकों पर जाली वोटें डलवाने, टेंट उखाड़ने के आरोप लगाए।
  • वहीं, तरनतारन के पट्टी में आप कार्यकर्ताओें ने आरोप लगाया कि उनसे कांग्रेसियों ने मारपीट की और उन पर गोलियां चलाईं। इस विवाद में एक आप वर्कर जख्मी हो गया। इस दौरान पुलिस लाठीचार्ज भी हुआ। वहीं, पुलिस ने विवाद के दौरान गोलियां चलने की बात से इनकार किया है।
  • सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) में अकाली-कांग्रेसियों में टकराव हो गया। एक व्यक्ति ने पुलिस की मौजूदगी में हवाई फायरिंग की। इसके बाद दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। इसमें दो लोग जख्मी हो गए।
  • रोपड़ में अकाली और कांग्रेस समर्थक भिड़ गए। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर किरपाण और तेजधार हथियारों से हमला किया। पत्थरबाजी भी की गई। इसमें अकाली दल के आठ और कांग्रेस का एक समर्थक घायल हुआ है।
  • संगरूर के धूरी में आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता संदीप सिंगला और उनके साथी को एक गुट ने हमलाकर घायल कर दिया। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
  • अबोहर में भाजपा और कांग्रेस वर्करों में झड़प हो गई। कुछ लोगों ने भाजपा के टेंट उखाड़ दिए।
  • फिरोजपुर में कांग्रेसियों ने अकालियों का स्टाल तोड़ दिया। वही, जलालाबाद में जाली वोट डालने की कोशिश हुई। पुलिस ने शरारती तत्वों को खदेड़ दिया। गुरुहरसहाए में कांग्रेसियों ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रोशन लाल व उनके परिवार को बुरी तरह पीटा और उनके स्टाल में तोड़फोड़ की।
  • बटाला में तीन जगह टकराव हुआ। भाजपा के पूर्व जिला प्रधान सुरेश भाटिया का सिर फोड़ दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच भीड़ को वहां से खदेड़ दिया।
  • होशियारपुर के गढ़दीवाला में मुकेरियां जिला भाजपा देहात अध्यक्ष संजीव मिन्हास का घेराव कर उनकी गाड़ी के शीशे तोड़े दिए गए।
  • गुरदासपुर में लोगों को धमकाने और तेजधार हथियार रखने के आरोप में पुलिस ने नौ अकालियों पर मामला दर्ज किया है।

2302 वार्डों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में 

पंजाब में 8 नगर निगमों में चुनाव हुआ। इनमें अबोहर, बठिंडा, बटाला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा शामिल हैं। चुनाव में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 2302 वार्डों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहली बार है कि चुनाव में 2832 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2037 सत्ताधारी कांग्रेस के और 1569 अकाली दल के उम्मीदवार हैं। भाजपा के टिकट पर 1003, आप की ओर से 1606 और बसपा के 160 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

39 लाख मतदाता 
कुल 39,15,280 पंजीकृत मतदाताओं में से 20,49,777 पुरुष, 18,65,354 महिला और 149 ट्रांसजेंडर थे। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 30 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त किया गया है। राज्य में कुल 4102 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 1708 संवेदनशील बूथ और 161 अति संवेदनशील बूथ रहे। वोटिंग के लिए 7000 वोटिंग मशीनों का प्रबंध किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed