फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab most expensive Ladowal toll plaza started again after 46 days

पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा फिर शुरू: 46 दिन से किसानों ने बंद करवाया था, पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच खोला

Wed, 31 Jul 2024 11:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 31 Jul 2024 11:35 PM IST
सार

पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा फिर से शुरू हो गया है। यह टोल प्लाजा किसानों ने पिछले 46 दिन से बंद करवा रखा था। बुधवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच फिर से इसे शुरू करवाया है। 

विज्ञापन
Punjab most expensive Ladowal toll plaza started again after 46 days
लाडोवाल टोल प्लाजा फिर शुरू। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा 46 दिन के बाद बुधवार सुबह पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच फिर से शुरू करवा दिया। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने टोल प्लाजा को खुलवाने की तैयारी मंगलवार रात को ही कर ली थी। बैरीकेडिंग के साथ करीब 300 पुलिस मुलाजिम और अधिकारी मौके पर मौजूद थे। हालांकि किसान पहले ही यह कह चुके थे कि पुलिस जबरदस्ती टोल शुरू करवाएगी। 
विज्ञापन


जब किसान नेता दिन चढ़ने पर लाडोवाल टोल प्लाजा पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। करीब पांच से छह घंटे बाद किसान नेताओं को अधिकारियों ने बातचीत के बाद रिहा कर दिया। जिन किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, उनमें भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह भी शामिल थे। अब बताया जा रहा है कि किसान जल्द ही एक मीटिंग करेंगे और उसके बाद वह भी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं।
विज्ञापन


एक साल में तीन बार बढ़े टोल रेट
लाडोवाल टोल प्लाजा पर पिछले एक साल में लगातार तीसरी बार रेट बढ़ा दिया गया था। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और टोल फ्री करवा दिया। करीब 46 दिन तक उक्त टोल प्लाजा लोगों के लिए फ्री रहा। लगातार प्रदर्शन और टोल फ्री करवाने को लेकर टोल कंपनी ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का रुख कर लिया, जिसके बाद हाईकोर्ट ने कमिश्नरेट पुलिस को आदेश जारी किए कि उक्त टोल प्लाजा को शुरू करवाया जाए। इसके बाद पुलिस ने किसानों के टेंट उतरवा दिए थे और टोल प्लाजा कंपनी के मुलाजिमों ने सफाई कर पूरी तैयारी कर ली थी। जब तक सुबह किसान पहुंचते पुलिस ने सुबह पांच बजे ही टोल शुरू करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान जत्थेबंदियां करेंगे बैठक
प्रधान दिलबाग सिंह साथियों के साथ टोल प्लाजा के नजदीक पेट्रोल पंप पर रुके तो पुलिस ने उन्हें उतरते ही हिरासत में ले लिया। किसी को वहां बैठक तक नहीं करने दी। दिलबाग सिंह ने कहा कि अब किसान जत्थेबंदियों की एक बैठक की जाएगी। यह लोगों की लड़़ाई है। अंतिम क्षण तक लड़ी जाएगी। बैठक के बाद अगला फैसला लिया जाएगा। हो सकता है कि किसानों को भी हाईकोर्ट का रुख करना पड़े। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी बैठक की जाएगी। दिलबाग ने कहा कि उन्हें पता है कि पंजाब पुलिस की मजबूरी है, हाईकोर्ट का उन पर डंडा है, लेकिन किसान दबने वाले नहीं है। संघर्ष अब कानूनी तरीके से लड़ा जाएगा।


क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
उधर, एडीसीपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि टोल प्लाजा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। कानून व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया जाएगा। जो भी टोल प्लाजा पर हालात बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed