फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Minister Bharat Bhushan Ashu request central government to rescue indian stuck in Ukraine

रूस-यूक्रेन युद्ध: पंजाब के मंत्री भारत भूषण आशु ने भारतीयों को वापस लाने की अपील की, हरसिमरत ने केंद्र को सौंपी नामों की सूची

Fri, 25 Feb 2022 05:07 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 25 Feb 2022 05:07 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों खासकर विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार से तालमेल किया है। हरसिमरत बादल ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर तथा मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल सेक्रेटरी रीनत संधू को पत्र लिख मुक्तसर जिले समेत अन्य भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने की मांग की है।

विज्ञापन
Punjab Minister Bharat Bhushan Ashu request central government to rescue indian stuck in Ukraine
सांसद हरसिमरत कौर बादल और मंत्री भारत भूषण आशु। - फोटो : फाइल

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बचाने के लिए पंजाब के मंत्री भारत भूषण आशु ने केंद्र से गुहार लगाई है। आशु ने कहा कि यूक्रेन में हर जगह तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। रूस ने हवाई हमलों में यूक्रेन के कई एयरपोर्ट ध्वस्त कर दिए हैं। इस कारण हवाई सेवा पूरी तरह से बंद हो गई है।  दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध के कारण करीब बीस हजार भारतीय यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इनमें कारोबार करने वालों के साथ-साथ उच्च शिक्षा हासिल करने गए हुए भारतीय छात्र भी शामिल हैं। आशु ने ट्वीट किया है कि केंद्र सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों एवं विद्यार्थियों को वहां से निकालने के काम को उच्च प्राथमिकता दे, क्योंकि उनके स्वजन काफी चिंतित हैं और उनकी यही मंशा है कि किसी न किसी तरह उनके अपने सकुशल स्वदेश लौट आएं। 

विज्ञापन


रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से जहां पूरी दुनिया में तनाव बना हुआ है, वहीं सरकारें भी अपने नागरिकों को लेकर चिंतित हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब लोक कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान एवं पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने भी केंद्र सरकार को आग्रह किया है कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। अपने नागरिकों के लिए सेफ पैसेज बनाना और उनको सुरक्षित युद्ध क्षेत्र से निकालना सरकार की प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए।

विज्ञापन

हरसिमरत बादल ने केंद्र सरकार को सौंपी मुक्तसर के विद्यार्थियों की सूची

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों खासकर विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार से तालमेल किया है। हरसिमरत बादल ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर तथा मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल सेक्रेटरी रीनत संधू को पत्र लिख मुक्तसर जिले समेत अन्य भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


Koo App

Amid the Ukraine-Russia crisis, I have already sent a list of 56 students (hailing from Punjab) to the @IndiainUkraine along with their addresses and contact. I have urged the union external affairs minister Dr S Jaishankar to take immediate steps to ensure the safety of Punjabi students trapped in Ukraine following the invasion by Russia as well as their safe passage to India.

View attached media content

- Harsimrat Kaur Badal (@Harsimrat_Kaur_Badal) 25 Feb 2022



मलोट के पूर्व विधायक हरप्रीत सिंह कोटभाई ने कहा कि ईमेल के जरिए पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा जिले के यूक्रेन में फंसे लोगों की सूची केंद्रीय मंत्री को भेजी गई है ताकि उन्हें शीघ्र से शीघ्र सुरक्षित भारत लाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed