फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab, ludhiana, fire

कास्मेटिक की दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Fri, 03 Jan 2014 11:15 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 03 Jan 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
punjab, ludhiana, fire
नमक मंडी इलाके में स्थित एक कास्मेटिक की दुकान में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। आग से दुकान में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, जिसमें से दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आशंका जताई जा रही है कि आग लगने के कारण शार्ट सर्किट हो सकती है।
विज्ञापन

दुकान मालिक जतिंदर पाल सरीन ने बताया कि नमक मंडी में उनकी कास्मेटिक की दुकान है।

शुक्रवार की दोपहर में वे दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही दुकान में काम करने वाले सभी लोग बाहर की तरफ भाग गए। धुआं देख आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान के अंदर पड़े परफ्यूम व डीओ की बोतलें फटने लगीं। दुकान के ऊपर पड़े जनरेटर और पानी वाली टंकी को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की एक एक कर चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इनमें से दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


दुकान मालिक जतिंदर ने कहा कि उनकी दुकान में पड़ा सारा सामान जल कर राख हो गया है। दुकान में आग लगने की वजह से उनका करीब तीस से चालीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed