{"_id":"6590274ba879d63fac0b0839","slug":"punjab-kotkapura-youth-dies-of-pneumonia-in-canada-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कोटकपूरा के नौजवान की कनाडा में निमोनिया से मौत, स्टडी वीजा पर गया था इकलौता बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कोटकपूरा के नौजवान की कनाडा में निमोनिया से मौत, स्टडी वीजा पर गया था इकलौता बेटा
Sat, 30 Dec 2023 07:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 30 Dec 2023 07:50 PM IST
सार
उसके शव को भारत भेजने के लिए उसके मित्रों द्वारा सोशल मीडिया पर आर्थिक मदद के लिए एक कैंपेन चलाया गया है।
विज्ञापन
कर्मवीर सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कोटकपूरा में स्थानीय प्रताप सिंह नगर के रहने वाले व डीएवी पब्लिक स्कूल के डीपीई गुरचरण सिंह की 21 वर्षीय इकलौते बेटे कर्मवीर सिंह की कनाडा में मौत हो गई। नौजवान निमोनिया के चलते पिछले कुछ दिनों से बीमार था और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी मिलने के बाद कोटकपूरा से विधायक व पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मृतक के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी और उसके शव को भारत लाने में हरसंभव मदद का भरोसा दिया। परिवार के अनुसार कर्मवीर सिंह लगभग डेढ़ वर्ष पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था जहां वह इन दिनों विनिपैग में रह रहा था।
विज्ञापन
परिवार को सांत्वना देने पहुंचे विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने राज्य सरकार के संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात करके नौजवान का शव भारत लाने के लिए प्रयास करने की हिदायतें दीं और परिवार को भी हर तरह के सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन