{"_id":"fed11852f2ac40eab705790c31264f88","slug":"punjab-industry-congress-sukhpal-khaihra-sukhbir-singh-badal","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू इंडस्ट्री को बचाने का प्रयास करें सुखबीर: खैहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू इंडस्ट्री को बचाने का प्रयास करें सुखबीर: खैहरा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 08 Dec 2013 01:03 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की नई औद्योगिक नीति-2013 को पंजाब कांग्रेस ने असफल करार दिया है।
प्रवक्ता सुखपाल खैहरा ने प्रदेश के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से कहा है कि वह निवेश के लिए धनवानों के पीछे भागने की बजाय पंजाब की घरेलू इंडस्ट्री को बचाने का प्रयास करें।
शनिवार को यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुखपाल खैहरा ने कहा कि वर्ष 2009 और 2013 की असफल औद्योगिक नीति के कारण पंजाब की घरेलू इंडस्ट्री बंद हो गई या पलायन कर गईं।
आरटीआई के तहत पंजाब के उद्योग विभाग से प्राप्त आंकड़ों को आधार बनाते हुए कहा कि वर्ष 2005-06 में राज्य में 1,91,639 छोटे और मंझोली इकाइयां थीं, जो वर्ष 2011-12 में घटकर 1,70,500 रह गईं यानि 34,922 यूनिटें बंद हुईं या पलायन कर गईं।
विज्ञापन
यही नहीं 2011-12 के दौरान 70 बड़े और मध्यम उद्योग बंद हुए या पलायन कर गए।
खैहरा ने कहा कि सुखबीर बादल राज्य के औद्योगिक विकास का दावा करते हैं लेकिन योजना आयोग के आंकड़े इसके उलट हैं।
आयोग के मुताबिक औद्योगिक विकास दर वर्ष 2007-08 में 15.09 से घटकर वर्ष 2011-12 में 9.19 फीसदी रह गई जबकि कुल विकास दर 2007-08 में 9.05 फीसदी से घटकर 5.19 फीसदी रह गई।
खैहरा ने साफ कहा कि न्यू चंडीगढ़ के विकास की नीति एक सोची समझी रणनीति के तहत बनाई गई है।
गांव पल्लनपुर में मेट्रो ईको ग्रींस प्रा. लि. के नाम पर अपने सात सितारा लग्जरी रिसॉर्ट को ध्यान में रखते हुए सुखबीर ने टूरिज्म सेक्टर को तमाम रियायतें देने का ऐलान किया है।
खैहरा ने कहा सेहत क्षेत्र में निवेश कर निजी हेल्थकेयर को बढ़ावा देकर राज्य सरकार केंद्र के क्लीनिकल स्टेबलिशमेंट बिल के प्रावधानों के उलट काम कर रही है।