{"_id":"608c1ad58ebc3e8dc0716114","slug":"punjab-government-appeal-to-people-of-punjab-to-give-back-used-oximeter","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपील: कोरोना को मात दे चुके लोग वापस करें ऑक्सीमीटर, सैनिटाइज कर दूसरों को देगी पंजाब सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपील: कोरोना को मात दे चुके लोग वापस करें ऑक्सीमीटर, सैनिटाइज कर दूसरों को देगी पंजाब सरकार
Fri, 30 Apr 2021 08:27 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 30 Apr 2021 08:27 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का कहना है कि विभाग पहले दौर में हुए कोरोना संक्रमित मरीजों द्वारा उपयोग किए गए ऑक्सीमीटर को वापस लेकर सैनिटाइज करने के बाद मौजूदा संक्रमित मरीज को देगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीमीटर न मिलने के कारण आ रही मुश्किल का हल अब पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने निकाल लिया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू मौड मंडी पहुंचे। उनका कहना है कि विभाग पहले दौर में हुए कोरोना संक्रमित मरीजों द्वारा उपयोग किए गए ऑक्सीमीटर को वापस लेकर सैनिटाइज करने के बाद मौजूदा संक्रमित मरीज को देगा।
विज्ञापन
सेहत मंत्री सिद्धू ने कहा कि ऑक्सीमीटर की कमी आने के कारण व्यापारी ऑक्सीमीटर को भी महंगे दाम पर बेच रहे हैं। इससे बाजार में ऑक्सीमीटर की कमी हो गई है। इस कारण अब सेहत विभाग ने उन लोगों को अपील की है जो पहले कोरोना काल के दौरान संक्रमित थे और ऑक्सीमीटर लेकर गए थे कि वे उसे विभाग में वापस जमा करवाएं। सेहत विभाग पहले दौर के कोरोना संक्रमित लोगों से ऑक्सीमीटर वापस आने पर उन्हें सैनिटाइज करके आगे मौजूदा कोरोना संक्रमित लोगों को देगा।
विज्ञापन
ऑक्सीजन की कमी होने पर सिद्धू ने कहा कि हमारे सूबे में इंडस्ट्री कम होने के कारण ऑक्सीजन की कमी है। इसके अलावा प्रदेश सरकार दूसरे राज्यों से ऑक्सीजन मंगवा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने का सामर्थ्य बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विभाग में खाली पडे़ पदों को धीरे-धीरे सरकार की तरफ से भरा जा रहा है, जिससे आने वाले समय में सेहत स्टाफ की कमी नहीं रहेगी। जिला लोक संपर्क विभाग की ओर से जारी किए गए कोविड समाचार के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 701 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं, जबकि 7 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है।