{"_id":"64b2ffca2652b840fb037a86","slug":"punjab-flood-115-villages-still-in-the-grip-of-flood-29-killed-so-far-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Flood: अब भी 115 गांव बाढ़ की चपेट में; अब तक 29 की मौत, दो और डूबे, चार दिन फिर बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Flood: अब भी 115 गांव बाढ़ की चपेट में; अब तक 29 की मौत, दो और डूबे, चार दिन फिर बारिश की चेतावनी
Sun, 16 Jul 2023 01:51 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर/संगरूर/फिरोजपुर/पटियाला (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर/संगरूर/फिरोजपुर/पटियाला (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:51 AM IST
सार
पंजाब में 25000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। 3300 से अधिक लोग विभिन्न राहत कैंपों में हैं। वहीं फिरोजपुर में एक वाकया सामने आया है, जिसमें खुद को बचाने के लिए युवक हाथ-पांव चलाता रहा और लोग वीडियो बनाते रहे।
विज्ञापन
पंजाब में बाढ़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतरने लगा है, लेकिन अब भी 14 जिलों के करीब 115 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें सर्वाधिक 60 गांव जालंधर जिले के हैं। इसके अलावा संगरूर में 16, फिरोजपुर में 15 और फाजिल्का में 10 गांव के अलावा अन्य जिलों में भी करीब 15 गांव बाढ़ के प्रभाव से बाहर नहीं आ पाए हैं।
विज्ञापन
सरकार को राजस्व विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक अब तक बारिश व बाढ़ के कारण 29 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लापता हैं। 25000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है, जबकि 3300 से अधिक लोग विभिन्न राहत कैंपों में रुके हैं।
विज्ञापन
इस बीच शनिवार को फिरोजपुर में एक युवक व पटियाला में एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। फिरोजपुर के गांव नौब बहराम शेर सिंह वाला की तरफ सतलुज पर बने पुल के ऊपर से बह रहे पानी में पांव फिसलने से एक युवक नदी में गिर गया। जब नौजवान खुद को बचाने के लिए हाथ-पांव चला रहा था, तो बाहर खड़े लोग उसका वीडियो बना रहे थे।
विज्ञापन
मृतक की पहचान जगदीश सिंह के रूप में हुई है। वहीं, पटियाला की बड़ी नदी के किनारे शौच करने गए 16 साल के किशोर मांगव पैर फिसलने से नदी में जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई है। मौके पर मौजूद उसके दोस्त आयुष ने उसे बचाने का प्रयास सका, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। दो घंटे बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान मांगव निवासी ढेहा बस्ती नजदीक गोपाल कालोनी के तौर पर हुई है।
दूसरी तरफ, मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों के यलो अलर्ट जारी किया है। फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा को छोड़कर अन्य सभी जिलों में हल्की से भारी बारिश के आसार हैं। रविवार को हल्की, जबकि सोमवार से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग ने लोगों को सावधान रहने को कहा है।
विधायक ने लोगों के साथ मिलकर तोड़ा धुस्सी बांध
कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी के विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह ने शुक्रवार देर रात क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर गांव भरोआणा के नजदीक धुस्सी बांध को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया। बांध तोड़ने से पहले विधायक ने ड्रेनेज विभाग व स्थानीय पुलिस को सचेत किया था कि विभाग खुद बांध को तोड़ दे। विधायक के अनुसार इससे कई गांवों को खतरा पैदा हो गया था। प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा था। एसडीएम सुल्तानपुर लोधी चंद्राज्योति ने कहा कि वह जांच के बाद ही कुछ कह सकती हैं। वहीं, जालंधर के मंडाला छन्ना में धुस्सी बांध टूट गया था। इससे कई गांवों की फसल डूब गई थी। राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल व उनकी संगत ने बांध की दरार को पूरा भर दिया। इससे लोगों को काफी राहत मिली है।