फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: FIR registered against 20 people including Chancellor of Desh Bhagat University

पंजाब: देश भगत यूनिवर्सिटी के चांसलर सहित 20 लोगों पर एफआईआर दर्ज, विद्यार्थियों की शिकायत पर कार्रवाई

Sat, 16 Sep 2023 09:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Sep 2023 09:56 PM IST
सार

यहां उल्लेखनीय है कि देशभक्त यूनिवर्सिटी के बाहर अभी विभिन्न राजनीतिक दलों, किसान नेताओं व सामाजिक लोगों का धरना लगा हुआ है। यूनिवर्सिटी के खिलाफ बढ़ रहे है आक्रोश को लेकर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
Punjab: FIR registered against 20 people including Chancellor of Desh Bhagat University
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने देश भगत यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉक्टर जोरा सिंह शहर, प्रो. डॉक्टर तेजिंदर कौर पर, यूनिवर्सिटी के प्रधान डॉक्टर संदीप सिंह सहित 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बीएससी नर्सिंग बैच 2020 वर्तमान तृतीय वर्ष के कई छात्रों के बयान के आधार पर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पुलिस थाना मंडी गोबिंदगढ़ को दिए बयान में विद्यार्थियों ने बताया कि वे सभी छात्र सरदार लाल सिंह कॉलेज में एससी नर्सिंग बैच 2020 के छात्र हैं और उक्त कॉलेज के छात्रावास में रहते हैं। वर्ष 2021 से कॉलेज की मान्यता को लेकर कॉलेज प्रशासन से उनका विवाद चल रहा था लेकिन हर बार उन्हें भरोसा होता था कि पढ़ाई के बाद डिग्री मिल जाएगी। अब जब वे तीसरे वर्ष में भी अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले हैं तो उनकी मान्यता के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


इसके कारण अब वह लगभग 28.08.2023 से सभी छात्रों की मान्यता को लेकर शांतमयी तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, तभी पता चला कि 14.09.2023 को कॉलेज की ग्रेडिंग के लिए NAAC टीम को आना है। 14.09.2023 को उन्होंने सुबह 7 बजे अपना शांतमयि प्रदर्शन शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि उसके बाद लगभग 9 बजे कॉलेज के चांसलर जोरा सिंह पुत्र लाल सिंह अपनी पत्नी तेजिंदर कौर, उपाध्यक्ष हर्षदीप सिंह, पैरामेडिकल एचओडी एचके सिंधू, सुरक्षा प्रभारी दर्शन सिंह सोनू वेल्डर, सीएसओ कुलदीप सिंह, स्टाफ सदस्य हरविंदर सिंह, संदीप मैडम, खुशबू मैडम, लव संपूर्ण निदेशक, संदीप सिंह पार्रेसिडेंट और 30-35 अज्ञात व्यक्ति उनकी ओर आने लगे और आते समय उन सभी को धमकी देने लगे कि आज हम तुम सबको धरने से हटा देंगे।

उन्होंने उनको बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन सभी लोग धक्का-मुक्की करने लगे और अचानक सभी लोग हाथों में पत्थर लेकर उनकी तरफ आए और उनपर हमला कर दिया और लड़कियों को एक तरफ धकेल दिया। आरोप लगाया कि उन्होंने जबरन यूनिवर्सिटी का गेट तोड़ दिया और अंदर घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान उनके साथी नाथिका पुत्री अब्दुल रशीद, हुसैरा पुत्री सकबूल अहमद, अंजलि झा पुत्री रुसानंद झां, सगुफ्ता पुत्री बसीर अहमद पीर, अंजलि रजक पुत्री महेस, सिट्टा को काफी गंभीर चोटें आईं।


जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज कराया गया। फिर वे चांसलर कार्यालय गए जहां विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने पहले से ही एक निजी बाउंसर बुला रखे थे, जिन्होंने उनके साथ धक्का किया। पुलिस ने सभी के बयान दर्ज कर मामले की गहन जान शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed