{"_id":"6229a3728b84284509663c68","slug":"punjab-election-result-2022-rana-gurjit-singh-of-congress-wins-from-kapurthala-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप की लहर में कांग्रेस के इस नेता का जलवा: कपूरथला से खुद जीता, बेटे को भी अपने दम पर निर्दलीय जिताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप की लहर में कांग्रेस के इस नेता का जलवा: कपूरथला से खुद जीता, बेटे को भी अपने दम पर निर्दलीय जिताया
Thu, 10 Mar 2022 12:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजाब
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:36 PM IST
सार
कांग्रेस की जहां पंजाब में पतली हालत नजर आ रही है वहीं राणा गुरजीत सिंह अपनी सीट से चुनाव जीत चुके हैं और उनके बेटे आजाद लड़ते जीत चुके हैं। गुरजीत सिंह ने बेटे के लिए भी कांग्रेस से टिकट मांगा था।
विज्ञापन
Rana Gurjeet Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 में जिला कपूरथला की चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और आजाद प्रत्याशी ने जीत का परचम लहराया। कपूरथला से दिग्गज कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह ने जीत की हैट्रिक लगाई, वहीं सुल्तानपुर लोधी की हॉट सीट पर अपने बेटे के सिर पर जीत का सेहरा बंधवाया। भुलत्थ में फायर ब्रांड नेता सुखपाल खैरा ने शिअद-बसपा की तेजतर्रार राजनेता बीबी जागीर कौर को फिर से हरा लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। वहीं फगवाड़ा से कांग्रेस के बलविंदर धालीवाल ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की।
विज्ञापन
जिला चुनाव अधिकारी दीप्ति उप्पल ने बताया कि भुलत्थ हलके में कुल 90122 वोटों में से कांग्रेस प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा ने शिअद-बसपा की बीबी जागीर कौर को 9204 वोटों के अंतर से धूल चटाई। सुखपाल सिंह खैरा को 37089 और बीबी जागीर कौर को 27885 वोट मिले। इसी तरह कपूरथला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राणा गुरजीत सिंह ने आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी पूर्व जज मंजू राणा को 7254 वोटों से हराया।
विज्ञापन
राणा गुरजीत सिंह को 43752 और आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार मंजू राणा को 36498 वोट पड़े। सुल्तानपुर लोधी में आजाद प्रत्याशी राणा इंद्रप्रताप सिंह सिंह विजयी रहे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सज्जन सिंह चीमा को 11519 वोटों से शिकस्त दी। राणा इंद्रप्रताप सिंह को 41125 और आम आदमी पार्टी के सज्जन सिंह चीमा को 29606 वोट मिले।
विज्ञापन
शिअद-बसपा तीसरे व नवतेज सिंह चीमा चौथे स्थान पर रहे। फगवाड़ा विधानसभा से कांग्रेसी उम्मीदवार बलविंदर सिंह धालीवाल विजेता रहे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जोगिंदर सिंह मान को 2710 वोटों से हराया। बलविंदर सिंह धालीवाल को 37102 और आम आदमी पार्टी के जोगिंदर सिंह मान को 34392 वोट मिले। शिअद-बसपा प्रत्याशी जसवीर सिंह गढ़ी तीसरे स्थान पर रहे।