{"_id":"602f39c9e464c0118d49fea8","slug":"punjab-cross-border-smuggling-has-been-attempted-in-mamdot-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक सीमा से 10 किलो हेरोइन बरामद, बीएसएफ की फायरिंग में पाक तस्कर घायल, खून के निशान मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक सीमा से 10 किलो हेरोइन बरामद, बीएसएफ की फायरिंग में पाक तस्कर घायल, खून के निशान मिले
Fri, 19 Feb 2021 09:38 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 19 Feb 2021 09:38 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ ने सरहद पार से तस्करी का प्रयास विफल किया।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनी धुंध की आड़ में गुरुवार की रात सरहद पर हेरोइन की डिलीवरी देने पहुंचे पाकिस्तानी तस्करों पर बीएसएफ ने फायरिंग कर दी। तस्कर हेरोइन के पैकेट वहीं पर फेंक कर भाग गए। शुक्रवार की सुबह सर्च ऑपरेशन में बीओपी गट्टी हैयात (ममदोट ब्लाक) के नजदीक लगी फेंसिंग पार खेतों से हेरोइन के 10 पैकेट मिले। जमीन पर खून के धब्बे मिले, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक पाक तस्कर जख्मी हुआ है।
विज्ञापन
बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक ममदोट ब्लाक में पड़ती बीओपी गट्टी हैयात के पास लगी फेंसिंग के साथ-साथ बीएसएफ बटालियन-29 के जवान गुरुवार गश्त कर रहे थे। घनी धुंध व अंधेरे में फेंसिंग के पास पाक तस्करों की हरकत महसूस हुई। इस पर बीएसएफ जवानों ने तीन राउंड फायरिंग की। फायरिंग होने पर तस्कर हेरोइन के पैकेट फेंक भाग गए। सुबह सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
फेंसिंग पार खेत में बार्डर पिल्लर नंबर-202/ 3/ 4 के पास हेरोइन के 10 पैकेट बरामद हुए, जिनका वजन 10 किलो 265 ग्राम आंका गया है। घटनास्थल पर बीएसएफ अधिकारियों को खून के धब्बे मिले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी एक तस्कर को बीएसएफ की गोली लगी है। उल्लेखनीय है कि भारत-पाक सरहद से बीएसएफ जनवरी से लेकर अब तक 91 किलो 679 ग्राम हेरोइन पकड़ चुकी है।
विज्ञापन