फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab CM Charanjit Channi replied on Captain Amarinder singh Accusations

कैप्टन पर चन्नी का पलटवार: अमरिंदर सिंह के बयानों का कांग्रेस पर कोई असर नहीं, पानी में लाठी न मारें पूर्व सीएम

Mon, 24 Jan 2022 12:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Jan 2022 12:36 PM IST
सार

सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि लोगों को पता है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा के साथ समझौता कर पंजाब तथा कृषि को नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Channi replied on Captain Amarinder singh Accusations
सीएम चरणजीत चन्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चन्नी ने कहा कि जो लोग साढे़ चार साल में कुछ नहीं कर सके वह अब क्या करेंगे। कैप्टन के बयानों का कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ता है। 

विज्ञापन


अपने विधानसभा क्षेत्र श्री चमकौर साहिब में चुनावी मुहिम का आगाज करने के लिए रखे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डलवाने के मौके पर चन्नी ने कहा कि लोगों को पता है कि कैप्टन ने भाजपा के साथ समझौता कर पंजाब तथा कृषि को नुकसान पहुंचाया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा कांग्रेसी विधायकों के रेत के कारोबार में लिप्त होने संबंधी बयान पर चन्नी ने कहा कि जब सांप निकल गया तो लकीर खींचने का कोई फायदा नहीं है। कैप्टन अमरिंदर सिंह बिना मतलब के पानी में लाठियां मार रहे हैं। 
विज्ञापन


जिस पार्टी में कैप्टन मुख्यमंत्री रहे, वहां से जब उन्हें हटा दिया गया तो उन्होंने आरोप लगाना शुरू कर दिया है। वहीं बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा अवैध खनन संबंधी लगाए आरोपों पर सीएम ने कहा कि मुझे तपाया जा रहा है। मुख्यमंत्री चन्नी ने दावा किया कि जिस तरह तीन महीनों में चमकौर साहिब में विकास कार्य हुए हैं उससे लोग काफी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन ने लगाए थे कई आरोप

इससे पहले शनिवार को पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी पर आरोप लगाया था कि वे अवैध रेत खनन में हिस्सेदार हैं। अवैध रेत माइनिंग में शामिल होने से चरणजीत सिंह चन्नी के इनकार को सफेद झूठ बताते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थे तो उन्हें स्पष्ट रूप से बताया गया था कि अवैध माइनिंग के काम में चन्नी सहित कांग्रेस के कई अन्य नेताओं व विधायकों की हिस्सेदारी है।

पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) नेता ने कहा कि एक ओर चन्नी अवैध खनन में शामिल रहे हैं और दूसरी ओर ‘हैशटैग मी-टू’ घटना में भी उनका नाम आने से लोगों को पता चल चुका है कि वे कितने घृणित व्यक्ति हैं। कैप्टन ने चन्नी की ‘हैशटैग मी-टू’ घटना के बारे में विस्तार से बताया कि संबंधित महिला ने केस को आगे ले जाने का फैसला नहीं किया और चन्नी की माफी को स्वीकार कर लिया। अगर महिला ने माफी स्वीकार न की होती और वे केस को आगे ले जाना चाहतीं तो मैं चन्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करता। उनकी अपनी इतनी ही भूमिका थी कि उन्होंने चन्नी से कहा कि वे महिला अधिकारी से माफी मांगें, जो उन्होंने किया और उनकी माफी महिला द्वारा स्वीकार कर ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed