फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab CM Bhagwant Mann Swearing in Ceremony 2022: When and Where to watch live coverage on Oath Taking Ceremony

Bhagwant Mann Oath: शहीद भगत सिंह के गांव में होगा समारोह, पांच बिंदुओं में जानिए पूरा कार्यक्रम

Wed, 16 Mar 2022 09:25 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 16 Mar 2022 09:25 AM IST
सार

पंजाब में आज आम आदमी पार्टी की सरकार का गठन हो जाएगा। भगवंत मान सिंह 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इसमें लाखों लोगों के जुटने की संभावना है।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann Swearing in Ceremony 2022: When and Where to watch live coverage on Oath Taking Ceremony
भगवंत मान सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लिए आज का दिन काफी ऐतिहासिक होने वाला है। आजादी के बाद पहली बार होगा जब राज्य में कांग्रेस और अकाली दल दोनों की पंजाब की सत्ता में हिस्सेदारी नहीं होगी। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के भगवंत मान सिंह राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। भगवंत मान सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकल कलां में होगा। इसके लिए मान ने लोगों से विशेष अपील की है। भगवंत मान ने पुरुषों से कल पीली पगड़ी और महिलाओं को पीला दुपट्टा या शॉल पहन कर शपथ ग्रहण में आने के लिए आग्रह किया है। 
विज्ञापन

पढ़िए शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी पांच बड़ी बातें

Punjab CM Bhagwant Mann Swearing in Ceremony 2022: When and Where to watch live coverage on Oath Taking Ceremony
भगवंत मान सिंह - फोटो : अमर उजाला
1. कितने बजे से शुरू होगा समारोह? 
भगवंत मान दोपहर 12:30 बजे शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकल कलां में पंजाब के 26वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि, समारोह में शामिल होने वाले लोगों से समय से पहले ही पहुंचने के लिए कहा गया है। 

2. कौन दिलाएगा शपथ? 
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भगवंत मान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 

3. सीएम के साथ कितने मंत्री लेंगे शपथ?
भगवंत मान अभी अकेले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बाद में 19 मार्च को 16 अन्य मंत्री शपथ ले सकते हैं। 

4. कहां देख सकेंगे समारोह? 
पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह के शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण 'अमर उजाला' के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। इसके अलावा आप 'अमर उजाला' के मोबाइल एप और वेबसाइट पर भी इससे जुड़ी खबरें देख और पढ़ सकते हैं। आम आदमी पार्टी ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसका लाइव प्रसारण कराने का फैसला लिया है। 

5. कौन-कौन समारोह में होगा शामिल? 
भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी राघव चड्ढा शामिल होंगे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी न्यौता भेजा गया है। 

भगवंत मान ने क्या बोला? 

Punjab CM Bhagwant Mann Swearing in Ceremony 2022: When and Where to watch live coverage on Oath Taking Ceremony
भगवंत मान सिंह - फोटो : अमर उजाला
शपथ ग्रहण समारोह से पहले भगवंत मान ने एक वीडियो जारी कर लोगों को आमंत्रित किया है। इसमें मान ने कहा, 'मैं ही नहीं, पंजाब के तीन करोड़ लोग भी मेरे साथ शपथ लेंगे। हमें मिलकर भगत सिंह के सपनों को पूरा करना है और हम उनकी सोच को 16 मार्च को अमल में लाएंगे।'

मान ने आगे कहा, 'मैं अकेला मुख्यमंत्री नहीं बना हूं। आप सब मुख्यमंत्री बन गए हैं। अब आपकी अपनी सरकार होगी। मैं अपने भाइयों और दोस्तों से उस दिन बसंती रंग की पगड़ी और बहनों से बसंती रंग का दुपट्टा पहनने का आग्रह करता हूं। हम उस दिन खटकर कलां को 'बसंती' रंग में बदल देंगे।'

आप ने रिकॉर्ड जीत हासिल की
आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है। आम आदमी पार्टी ने पहले ही भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed