जालंधर: सीएम भगवंत मान का एलान... 16 अप्रैल को पंजाब के लोगों को देंगे बड़ी खुशखबरी
सीएम भगवंत मान संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की जयंती पर जालंधर में राज्यस्तरीय समारोह में शिरकत करेंगे। सीएम पहली बार जालंधर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बूटा मंडी स्थित डॉ. आंबेडकर को-कॉलेज में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरकत की और डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि संयोग देखिए कि बाबा साहब की जयंती और बैसाखी का पर्व एक साथ है और पंजाब के लोगों से किए वादों के पूरे होने की शुरुआत भी है।
वार्ता के दौरान चुनावी वादों से जुड़े सवालों का मजाकिया लहजे में जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अभी तो बीज बोया है और अभी पूछ रहे हो कि आम क्यों नहीं लगे? थोड़ा वक्त तो दो। सारे चुनावी वादे पूरे किए जाएंगे।
पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के चीफ सेक्रेटरी सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक पर मचे घमासान का भी मुख्यमंत्री ने पटाक्षेप किया। मान ने कहा कि सारे अधिकारियों को मैंने दिल्ली भेजा था। उन सभी अधिकारियों को बेहतर ट्रेनिंग के लिए दिल्ली भेजा गया था क्योंकि शिक्षा, बिजली और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनकी स्पेशलाइजेशन है। जहां अच्छी चीज सीखने को मिलेगी मैं अपने अधिकारियों को वहां भेजूंगा। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि ये अफसर दूसरे राज्य में गए हैं। ये वही अफसर थे जो पहले ट्रेनिंग के लिए तमिलनाडु जैसे राज्यों में भी गए थे।
मान ने कहा कि 16 अप्रैल को आपको सब पता चल जाएगा कि हमारे अधिकारी दिल्ली क्यों गए थे। कैप्टन और अन्य विपक्षी कह रहे हैं कि आपको साइडलाइन किया जा रहा है, पार्टी में तो भगवंत मान असहज नजर आए। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि कौन कह रहा है कि मुझे साइड लाइन किया जा रहा है। सारे फैसले मैं खुद ले रहा हूं। मुझे कोई साइड लाइन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में एमएसपी से भी ज्यादा मूल्य पर किसानों की फसलें खरीदी जा रही हैं। यह इसलिए संभव हुआ है कि पहले जो खेती-बाड़ी मंत्री था, वह राजा था। उसे खेती के बारे में कुछ पता ही नहीं था और आज एक आम आदमी है। उन्होंने विपक्ष पर भी तंज कसते हुएकहा कि विपक्ष है कहां? दो-दो चार-चार सीटें जीतने वाले कबसे विपक्ष हो गए? मंत्रियों के महंगे वाहनों पर उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि परगट सिंह के लिए मैं खुशखबरी दे रहा हूं कि हम कोई भी फॉर्चूनर से बड़ी गाड़ी खरीदने नहीं जा रहे। उल्टा जो उन्हें मिली है वह भी वापस लेने जा रहे हैं।
- Bhagwant Mann (@bhagwantmann) 14 Apr 2022
जालंधर आकर पुराने यादें ताजा हुई
सीएम भगवंत ने कहा कि मैं जालंधर से बहुत प्यार करता हूं। मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत जालंधर में दूरदर्शन पर आने के बाद की थी। राजनीतिक पारी शुरू करने के बाद भी मेरा जालंधर से लगाव हमेशा बना रहा। उन्होंने कहा कि जब मैं पहली बार जालंधर आया था तो गुरु नानक मिशन अस्पताल के गुरुद्वारे में रुका था। जालंधर ऐतिहासिक शहर है।जालंधर स्पोर्ट्स हब बनाएंगे, यूनिवर्सिटी का निर्माण जल्द
मान ने कहा कि जालंधर में जल्द ही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण करवाया जाएगा। इसकी तैयारियां भी शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को लेकर लंदन के एक्सपर्ट के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने आप के राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह उर्फ भज्जी को लेकर कहा कि यूनिवर्सिटी को लेकर ही उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया गया है। मान ने कहा कि इंसान का समय कब बदल जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसलिए इंसान को हमेशा धरती से जुड़कर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसारपुर, मिठापुर ने हॉकी के क्षेत्र में पूरी दुनिया में पंजाब का नाम रोशन किया है।संविधान को अपनों से खतरा, संविधान बचेगा तो देश बचेगा: मान
सीएम ने कहा कि आज संविधान को तोड़ने की कोशिश की जा रही है जिसे कोई बेगाना नहीं अपने ही तोड़ रहे हैं। याद रखो अगर देश बचाना है तो संविधान को बचा कर रखना होगा। उन्होंने सोना और लोहा का उदाहरण देते हुए कहा कि लोहा और सोना बात कर रहे थे तो सोना ने पूछा तुम आवाज क्यों करते हो। तो लोहे ने जवाब दिया कि मुझे तो मेरे अपने मारते हैं। इसी तरह संविधान है जिसे अंग्रेजों ने तो मान लिया था कुछ देश विरोधी ताकतें नहीं मान रही और तोड़ने में लगी हुई हैं। हम उस दौर में है जहां कोई मशहूर हो जाए तो उसके नाम पर बच्चों के नाम रखने लगते हैं। आज देश में कई भीम हैं जो संविधान बचाने में लगे हुए हैं।कैप्टन पर तंज: लोग गुटका साहिब की सौगंध लेकर भूल जाते हैं... संविधान की शपथ क्या याद रखेंगे
लोगों से किए वादों पर बोलते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमें संविधान की वह शपथ याद है जो हमने प्रदेश के 2.14 करोड़ नागरिकों के उत्थान के लिए ली है। बिना नाम लिए उन्होंने कैप्टन पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जो सत्ता में आने के लिए गुटका साहिब की सौगंध लेकर भी भूल जाते हैं तो संविधान की शपथ कैसे याद रखेंगे।आप सरकार सभी वादों को पूरा करेगी: मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खालसा स्थापना दिवस और बैसाखी के अवसर पर गुरुवार को तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेका। मुख्यमंत्री गत देर शाम बठिंडा पहुंचे और रातभर रुकने के बाद गुरुवार सुबह श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे माथा टेका और सरबत के भले की अरदास की।तख्त श्री दमदमा साहिब में प्रबंधकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आप सरकार विधानसभा चुनाव के वादों को हर हाल में पूरा करेगी। मुख्यमंत्री के साथ विशेष तौर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला, विधायक तलवंडी साबो बलजिंद्र कौर, विधायक मौड़ सुखबीर सिंह माईसरखाना, विधायक भुच्चो मास्टर जगसीर सिंह, विधायक सरदूलगढ़ गुरप्रीत सिंह बनावाली को तख्त श्री दमदमा साहिब के मैनेजर व गुरुद्वारा श्री बेर साहिब देगसर में बुढ्डा दल मुखी सिंह साहिब बाबा बलबीर सिंह ने सिरोपा देकर सम्मानित किया।