फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab CM Bhagwant Mann launched WhatsApp chatbot for Aam Aadmi Clinic, these facilities will be available

पंजाब में सेहत क्रांति: CM भगवंत मान ने शुरू किया आम आदमी क्लीनिक के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट, मिलेंगी ये सुविधाएं

Sun, 03 Aug 2025 10:10 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 03 Aug 2025 10:10 AM IST
सार

पंजाब में पहले से ही 881 आम आदमी क्लीनिक कार्यरत हैं, जो मुफ्त परामर्श, दवाइयां, और 41 प्रकार के मेडिकल टेस्ट प्रदान कर रहे हैं। इन क्लीनिकों ने अब तक 2.07 करोड़ मरीजों को सेवाएं दी हैं।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann launched WhatsApp chatbot for Aam Aadmi Clinic, these facilities will be available
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुलभ बनाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज आम आदमी क्लीनिक के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट सुविधा का उद्घाटन किया। इस पहल से पंजाब के लोग अब घर बैठे अपने मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के जरिए इलाज से जुड़ी जरूरी सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन


इस डिजिटल हेल्थ सुविधा के तहत मरीजों को दवाइयों की पर्ची, मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट, और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी सीधे उनके फोन पर उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह कदम राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और पारदर्शी, सुगम, और त्वरित बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस चैटबॉट के जरिए मरीज न केवल अपने टेस्ट और दवाइयों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, बल्कि अपॉइंटमेंट बुक करने और डॉक्टरों से परामर्श लेने की सुविधा भी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में पहले से ही 881 आम आदमी क्लीनिक कार्यरत हैं, जो मुफ्त परामर्श, दवाइयां, और 41 प्रकार के मेडिकल टेस्ट प्रदान कर रहे हैं। इन क्लीनिकों ने अब तक 2.07 करोड़ मरीजों को सेवाएं दी हैं और 72 लाख से अधिक मुफ्त टेस्ट किए हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य खर्च में लगभग 1200 करोड़ रुपये की बचत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed