{"_id":"71ca7a05f5df903e0796df85b73d6048","slug":"punjab-cancer-project-cm-prakash-singh-badal-tmc-director-dr-rajindra-badwe","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर मुक्त राज्य बनेगा पंजाब: बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर मुक्त राज्य बनेगा पंजाब: बादल
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 30 Dec 2013 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को टाटा मेमोरियल सेंटर (टीएमसी) मुंबई की साझेदारी से चल रहे प्रोजेक्टों की मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने कैंसर की रोकथाम के लिए वचनबद्धता जाहिर करते हुए कहा पंजाब कैंसर मुक्त राज्य बनेगा।
रविवार शाम को यहां मुख्यमंत्री निवास पर बादल ने टीएमसी के निदेशक डा. राजिंद्र ए. बडवे और टीम के शेष सदस्यों के साथ टीएमसी द्वारा राज्य में चलाए जा रहे प्रोजेक्टों की समीक्षा करते हुए कैंसर का बेहतरीन इलाज मुहैया करवाने के संबंध में टीम को हर प्रकार की मदद की पेशकश करते हुए राज्य सरकार द्वारा कैंसर रोगियों के लिए हाल ही लिए गए फैसलों की जानकारी दी।
बैठक के दौरान बादल ने टीम को अमृतसर, पटियाला एवं फरीदकोट के सरकारी मेडिकल कालेज एवं अस्पतालों में कैंसर के इलाज के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की जानकारी दी।
डा. बडवे ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य के सरकारी मेडिकल कालेज एवं अस्पतालों के डाक्टरों को टीएमसी में कैंसर संबंधी शॉर्ट टाइम कोर्स करवाए जाएंगे, जिससे अस्पतालों में रोगियों को बढ़िया इलाज दिया जा सके।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बताया कि कैंसर रोगियों को बेहतर इलाज के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं।
इसके तहत मुख्यमंत्री कैंसर राहत कोष के तहत रोगी को डेढ़ लाख तक की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई जा रही है और बहुत जल्द इस स्कीम के तहत सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में रोगियों को निशुल्क इलाज की सुविधा मिलने लगेगी।
इस अवसर पर बादल ने कहा, बठिंडा में 100 बिस्तरों की क्षमता वाले एडवांस कैंसर सेंटर भी शीघ्र तैयार हो जाएगा। इस अस्पताल के लिए डा. बडवे से अति आधुनिक मशीनरी प्रदान करने में सहयोग मांगा।
उन्होंने बताया कि फरीदकोट के सरकारी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में कैंसर की जांच एवं इलाज के लिए अत्याधुनिक मशीनरी स्थापित की गई है जिससे अब इस अस्पताल में पंजाब के अलावा हरियाणा और राजस्थान से भी रोगी आते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने होशियारपुर और अमृतसर कैंसर संस्थान का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य के लगभग हर क्षेत्र में कैंसर के इलाज के लिए बेहतरीन सुविधाएं मिलने से पंजाब को कैंसर मुक्त राज्य बनाने के लिए बल मिलेगा।
इस अवसर पर बादल ने डा. बडवे को भरोसा दिया कि मुल्लांपुर में बनने वाले होमी भाभा कैंसर ट्रीटमेंट एंड रिसर्च सेंटर के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
बैठक दौरान स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव विनी महाजन ने बताया कि कैंसर रोग के कारणों और बचाव संबंधी लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए विशेष तौर उठाए जा रहे हैं।
बैठके के दौरान डा. बडवे ने कैंसर की रोकथाम के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए बताया कि टाटा मेमोरियल सेंटर द्वारा संगरूर के सिविल अस्पताल में कैंसर फैसिलिटी सेंटर की स्थापना भी की जा रही हैं जो अगले कुछ महीनों में चालू हो जाएगा।