{"_id":"646dc5098df4c705d00e4abd","slug":"punjab-board-result-2023-12th-exam-will-be-declared-today-see-on-official-website-2023-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab Board Result 2023: 12वीं कक्षा की परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी, पहले तीन स्थानों पर दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Board Result 2023: 12वीं कक्षा की परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी, पहले तीन स्थानों पर दबदबा
Wed, 24 May 2023 07:10 PM IST
नवीन दलाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 24 May 2023 07:10 PM IST
सार
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड मोहाली आज ढाई बजे 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जोकि आधिकारिक वेबसाइट पर pseb.ac.in पर देखा जा सकेता।
विज्ञापन
Punjab Board Exam Result
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने बुधवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया है। परीक्षा परिणाम में बेटियों ने बाजी मारी है। बेटियां पास प्रतिशत में तो लड़कों से आगे रही हैं, साथ ही मेरिट में टॉप तीन स्थानों पर भी उनका दबदबा रहा है। दशमेश कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरदूलगढ़ मानसा की सुजान कौर ने 500/500 (सौ फीसदी) अंक लेकर सूबे में टॉप किया है।
विज्ञापन
एमएसडी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बठिंडा की श्रेया सिंगला ने 498/500 (99.60 फीसदी) अंक हासिल लेकर दूसरा और बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल एचएम 150 जमालपुर कॉलोनी फोकल प्वाइंट लुधियाना की नवप्रीत कौर ने 497/500 (99.40 फीसदी) अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है। बोर्ड के वाइस चेयरमैन बरिंदर भाटिया और परीक्षा कंट्रोलर जनकराज महरोक ने बताया कि विद्यार्थी गुरुवार सुबह आठ बजे से बोर्ड की वेबसाइट https://www.pseb.ac.in पर परिणाम देख पाएंगे।
विज्ञापन
12वीं कक्षा की परीक्षा में पूरे राज्य से 296709 विद्यार्थी अपीयर हुए थे। इनमें से 274378 परीक्षा पास करने में कामयाब रहे हैं। परीक्षा परिणाम 92.47 फीसदी रहा है। यह गत वर्ष से 3.52 फीसदी कम रहा है। बेटियों का परिणाम लड़कों की अपेक्षा पांच फीसदी अधिक रहा है। लड़कों का परिणाम 90.25 और बेटियों का परिणाम 95.14 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
चार थर्डजेंडर परीक्षा पास करने में कामयाब रहे हैं, उनका पास प्रतिशत सौ फीसदी रहा है। निजी स्कूलों का परिणाम सबसे अधिक 94.77 फीसदी रहा है। परीक्षा में 3637 विद्यार्थी फेल हुए हैं, जबकि 18569 की कंपार्टमेंट आई है। 125 विद्यार्थियों का रिजल्ट रोका गया है। वहीं, कॉमर्स ग्रुप का रिजल्ट सबसे अधिक 98.30 फीसदी रहा है। इसके बाद ह्यूमैनिटीज, साइंस और वोकेशनल ग्रुप का रहा है। तीनों का रिजल्ट क्रमश: 90.62, 98.68 व 84.66 फीसदी रहा है। पास प्रतिशत में गुरदासपुर पहले और बरनाला आखिरी स्थान पर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि परिणाम तुरंत जानकारी के लिए है। अलग से परिणाम का गजट नहीं छापा जाएगा।
ऐसे जारी किए जाएंगे सर्टिफिकेट
बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि ठीक एक हफ्ते के बाद विद्यार्थियों के डिजिटल सर्टिफिकेट डिजीलॉकर पर उपलब्ध रहेंगे। जिन विद्यार्थियों ने अपने परीक्षा फार्म में सर्टिफिकेट की हॉर्ड कॉपी के लिए ऑप्शन भरा है, वे विद्यार्थी तीन हफ्ते के अंदर अपने जिलों के क्षेत्रीय दफ्तरों से इसे हासिल कर पाएंगे। कंपार्टटेंट, अतिरिक्त विषय व कारगुजारी सुधार के अधीन परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट भी डिजीलॉकर में मुहैया करवाए जाएंगे। हॉर्ड कॉपी डाक के माध्यम से भेजी जाएगी।