{"_id":"619784a283582d067b2f040b","slug":"punjab-bjp-president-ashwani-sharma-praise-decision-to-repel-farm-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब भाजपा अध्यक्ष की सलाह: कृषि कानून रद्द होने की घोषणा के बाद आंदोलन का कोई औचित्य नहीं, अपने घर लौटें किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब भाजपा अध्यक्ष की सलाह: कृषि कानून रद्द होने की घोषणा के बाद आंदोलन का कोई औचित्य नहीं, अपने घर लौटें किसान
Fri, 19 Nov 2021 04:34 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 19 Nov 2021 04:34 PM IST
सार
अश्वनी शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर खोलकर पहला और कृषि कानूनों को रद्द कर देशवासियों को दूसरा नजराना दिया है।
विज्ञापन
पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानून रद्द किए जाने की घोषणा के बाद पठानकोट पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में जितने भी फैसले लिए वह देश और देशवासियों के हित में लिए हैं। भाजपा ने हमेशा ही किसानी और किसान के हित में काम किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब किसान आंदोलन का कोई औचित्य नहीं। आंदोलनरत किसानों को फौरन अपने घर लौट जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर खोलकर पहला और कृषि कानूनों को रद्द कर देशवासियों को दूसरा नजराना दिया है। देशवासियों को अपने प्रधानमंत्री के वचनों पर विश्वास रखना होगा और आंदोलन को तुरंत खत्म करना होगा। प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें राज्य सरकार, किसान और केंद्र के अधिकारी भी शामिल होंगे जो किसानों की बेहतरी के लिए काम करेगी।
विज्ञापन