फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab, Bjp, Navjot singh sidhhu, Ramlal, Amrisar

सिद्धू अमृतसर से चुनाव लड़ने पर अड़े

Thu, 16 Jan 2014 01:17 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Jan 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
Punjab, Bjp, Navjot singh sidhhu, Ramlal, Amrisar
सांसद नवजोत सिद्धू ने पार्टी प्लेटफार्म पर साफ कर दिया है कि वह अमृतसर संसदीय सीट से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अगर उनकी जगह किसी और को टिकट दिया गया तो वह अपनी रणनीति खुद तय करेंगे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने टिकटों पर मंथन शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम लाल ने पंजाब का दौरा किया।

इस दौरान अमृतसर में कोर कमेटी की मीटिंग हुई। जिसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम लाल और प्रदेश प्रधान कमल शर्मा के अलावा सांसद नवजोत सिद्धू भी शामिल हुए।
विज्ञापन


मीटिंग के दौरान पंजाब में भाजपा के खाते की तीनों लोकसभा सीटों अमृतसर, गुरदासपुर और होशियारपुर के उम्मीदवारों पर मंथन किया गया।

सूत्रों के मुताबिक सिद्धू ने मीटिंग में साफ कह दिया है कि वह अमृतसर से ही चुनाव लड़ेंगे। अगर यहां से राजिंदर सिंह छीना को टिकट दिया गया तो वह अपनी रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के सामने सिद्धू ने यहां तक कह दिया कि पार्टी में कुछ लोग उनका विरोध कर रहे हैं, जिसके बारे में पार्टी को पता है।

सिद्धू के तेवर के बाद अब अमृतसर सीट पर नए सिरे से मंथन शुरु हो गया है। क्योंकि प्रोजेक्ट्स को लेकर सिद्धू का राज्य सरकार के साथ विवाद काफी समय से चल रहा है।

इलाके के दिग्गज अकाली कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ उनका विवाद पिछले दिनों तूल पकड़ गया था।

अमृतसर से ही भाजपा के कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के साथ भी अब सिद्धू का छत्तीस का आंकड़ा है।

ऐसे में भाजपा का एक धड़ा सिद्धू की जगह किसी नए उम्मीदवार को उतारने के पक्ष में था।

पूर्व आईपीएस किरण बेदी के भाजपा ज्वाइन करने की स्थिति में उन्हें लड़ाने पर भी विचार किया जा रहा था।

पर सिद्धू के रुख के बाद अब नए सिरे से मंथन होगा। पार्टी में भी पूर्व प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा का गुट सिद्धू की जगह राजिंदर सिंह छीना को लड़ाना चाहता है। जबकि, प्रदेश नेतृत्व छीना के मुकाबले सिद्धू को तरजीह दे रहा है।


वहीं, होशियारपुर सीट से भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश प्रधान दिलबाग राय को लड़ाने की राय भी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के सामने रखी गई। जबकि, गुरदासपुर से फिलहाल विनोद खन्ना के नाम पर ही सहमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed