फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: BJP made Rana Gurmeet Singh Sodhi Lok Sabha Candidate from Firozpur

Punjab: भाजपा ने फिरोजपुर से कांग्रेस से आए राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को बनाया प्रत्याशी, पुराने नेता नजरअंदाज

Wed, 08 May 2024 11:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 08 May 2024 11:40 PM IST
सार

पंजाब में भाजपा ने फिरोजपुर लोकसभा सीट से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को प्रत्याशी घोषित किया है। यहां सुरजीत ज्याणी को नजरअंजाद किया गया है। 

विज्ञापन
Punjab: BJP made Rana Gurmeet Singh Sodhi Lok Sabha Candidate from Firozpur
राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में भाजपा ने अपने नेताओं को नजरअंदाज कर कांग्रेस से आए राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी पर विश्वास जताते हुए फिरोजपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। इस टिकट की दौड़ में भाजपा के सीनियर नेता सुरजीत ज्याणी भी थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया। सोढ़ी गुरुहरसहाए से कांग्रेस के तीन बार लगातार विधायक रह चुके हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस में खेली मंत्री भी रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने सोढ़ी को फिरोजपुर शहरी हलके से टिकट देकर विधानसभा चुनाव मैदान में उतारा था, जो आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रणबीर सिंह भुल्लर से हार गए थे।
विज्ञापन


राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी कैप्टन अमरिंदर सिंह के बहुत करीबी थे। जैसे ही कैप्टन ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का हाथ थामा था, उसके कुछेक समय बाद सोढ़ी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। सियासी जानकारों के मुताबिक अब भी कैप्टन फिरोजपुर से सोढ़ी को टिकट दिलवाने के लिए अड़े हुए थे। यहां से टिकट के दावेदार सुरजीत ज्याणी, रमिंदर आंवला व सोढ़ी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंवला की शर्त थी कि जब भाजपा उन्हें टिकट देगी तभी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होंगे, ऐसे नहीं। इसीलिए यहां से प्रत्याशी घोषित करने में देरी हुई थी। कैप्टन सोढ़ी को टिकट दिलवाने के लिए अड़े हुए थे। इसीलिए भाजपा ने अपने सीनियर नेता ज्याणी को नजरअंदाज कर सोढ़ी को टिकट दी है।


अब भाजपा के लिए फिरोजपुर से सीट निकालने के लिए काफी जोर लगाना पड़ेगा। क्योंकि सोढ़ी की भाजपा नेताओं व कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कई नेताओं से मनमुटाव है। जबकि अंदरूनी तौर पर आंवला के कार्यकर्ता गांवों में सरपंचों व अन्य लोगों से मिल रहे थे कि आंवला को टिकट मिलते ही चुनाव प्रचार शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed