फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab BJP leader Arvind Khanna jibe at rally of Indi alliance, said- many robbers gathered to save a robber

Punjab: भाजपा नेता अरविंद खन्ना का इंडी गठबंधन की रैली पर तंज, कहा- एक लुटेरे को बचाने के लिए कई लुटेरे इकट्ठे

Sun, 31 Mar 2024 04:15 PM IST
नवीन दलाल सुनाम ऊधम सिंह वाला (सुशील कांसल)
सुनाम ऊधम सिंह वाला (सुशील कांसल) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 31 Mar 2024 04:15 PM IST
सार

दिल्ली में हुई इंडी गठबंधन की रैली को लेकर भाजपा नेता लगातार तंज कस रहे हैं। पंजाब के भाजपा नेता अरविंद खन्ना ने कहा कि एक लुटेरे को बचाने के लिए कई लुटेरे इकट्ठे हुए है। कहा कि आप और कांग्रेस की सच्चाई देश जानता है।

विज्ञापन
Punjab BJP leader Arvind Khanna jibe at rally of Indi alliance, said- many robbers gathered to save a robber
सुनाम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अरविंद खन्ना। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना ने कहा कि इंडी गठबंधन की रैली तो एक लुटेरे को बचाने के लिए कई लुटेरों की रैली थी। आप और कांग्रेस की सच्चाई देश जानता है। रविवार को प्रेस क्लब के उद्घाटन समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्प ले चुकी है। केवल नतीजे का इंतज़ार है। चार जून को पहले से भी ज़्यादा सीटें हासिल कर भाजपा सरकार बनाएगी।

विज्ञापन


खन्ना ने कहा कि कांग्रेस और आप तो पंजाब में भी मिले हुए हैं। पंजाब कांग्रेस एक तरफ आप का विरोध कर रही है और दूसरी तरफ दिल्ली रैली में पंजाब कांग्रेस ने बसें भेजी हैं। अरविंद खन्ना ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के मुद्दे पर केंद्र व किसान के दरमियान बातचीत होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो किसानों के प्रति हमेशा गंभीर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा को भारी समर्थन मिल रहा है और पार्टी यहाँ भारी जीत हासिल करेगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव दामन थिंद बाजवा, हरमन बाजवा, उघोगपति जगतजीत सिंह, डा अमित कांसल, धर्मेंद्र सिंह, संजय गोयल, राजीव मक्खन, ऋषि पाल, रणधीर सिंह कलेर, शंकर बांसल आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed