{"_id":"a59816b4cc924bacf722caba1491a819","slug":"punjab-amritsar-firozpur-pak-heroin","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने सरहद पर दो पाक तस्कर मार गिराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ ने सरहद पर दो पाक तस्कर मार गिराए
अमर उजाला, फिरोजपुर/अमृतसर
Updated Sat, 04 Jan 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीएसएफ जवानों ने सरहद पर हेरोइन की तस्करी करने आए दो पाकिस्तानी तस्करों को मार गिराया। पहले पाकिस्तानी तस्करों ने बीएसएफ जवानों पर फायर दागे थे।
बीएसएफ अधिकारियों को घटनास्थल से बीस करोड़ की हेरोइन, एक पिस्टल, दो मैगजीन, पंद्रह कारतूस, चार मोबाइल फोन व तेरह सौ रुपये की पाक करेंसी बरामद हुई है। उक्त घटना बीओपी गुलगढ़ (अमृतसर सेक्टर) में शुक्रवार रात को घटी।
बीएसएफ के आईजी अजय कुमार तोमर ने बताया कि घनी धुंध व ठंड के चलते सरहद पर चौकसी बढ़ाई हुई है। बीएसएफ जवान घोड़ों, वाहनों व पैदल गश्त कर रहे हैं। शुक्रवार की रात जवान बीओपी गुलगढ़ के नजदीक गश्त कर रहे थे। जवानों की एक टुकड़ी को फेंसिंग के पास पाक तस्करों की गतिविधियां महसूस हुईं।
विज्ञापन
जवानों ने चेतावनी देते हुए तस्करों को वहीं रुकने के लिए कहा, लेकिन तस्करों ने बीएसएफ जवानों पर गोलियां दागना शुरू कर दिया। जवानों ने जवाबी कार्रवाई में तस्करों पर फायरिंग की। कुछ समय बाद उक्त जगह पर कोई हरकत नहीं हुई। बाद में बीएसएफ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
आईबी से पांच सौ मीटर और बीओपी गुलगढ़ से एक हजार मीटर दूरी पर सर्च अभियान शुरू किया। वहां से बीएसएफ अधिकारियों को दो पाकिस्तानी तस्करों के शव के अलावा चार किलो हेरोइन (बीस करोड़ रुपये की), एक पिस्टल, दो मैगजीन, पंद्रह कारतूस, चार मोबाइल फोन, तेरह सौ रुपये की पाकिस्तानी करेंसी बरामद हुई। इस साल की यह सरहद पर होने वाली पहली घटना है।