{"_id":"c06fc91a23659ee4c73ee1373f926293","slug":"punjab-amritsar-firozpur-heroin","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ और पाकिस्तानी तस्करों की मुठभेड़ में तीन तस्कर ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ और पाकिस्तानी तस्करों की मुठभेड़ में तीन तस्कर ढेर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Tue, 21 Jan 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की सरहद पर बीएसएफ और पाकिस्तानी तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान बीएसएफ ने तीन तस्कर मार गिराए और कुछ तस्कर पाकिस्तान भागने में कामयाब हो गए।
बीएसएफ को सर्च अभियान दौरान एक अरब 80 करोड़ रुपये की हेरोइन, दो पिस्टल, तीन मैगजीन, 17 कारतूस, एक पाक मोबाइल, पाक सिम कार्ड व 205 रुपये की पाकिस्तानी करेंसी बरामद हुई। बरामद सामान दो विभिन्न घटनाओं के दौरान मिला है। पहली घटना फिरोजपुर स्थित बीएसएफ पोस्ट कसोके और दूसरी घटना अमृतसर की पोस्ट नूशेरा ढाला में घटी।
बीएसएफ के आईजी अजय कुमार तोमर ने बताया कि सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि करीब 01.50 बजे फिरोजपुर सेक्टर स्थित बीओपी कसोके के पास बीएसएफ जवानों की एक टुकड़ी कंटीली तार के पास गश्त कर रही थी। जवानों को किसी वस्तु के फेंकने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
घने कोहरे और अंधेरे के कारण कोई नजर नहीं आ रहा था। जवानों ने चेतावनी देते हुए उन्हें वहीं ठहरने की बात कही। उसी समय पाकिस्तानी तस्करों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ ने भी फायरिंग की लेकिन तस्कर धुंध की आड़ में पाक भागने में कामयाब हो गए।
सुबह सूरज की पहली किरण पड़ते ही घटनास्थल पर सर्च अभियान शुरू करने पर वहां से 16 पैकेट हेरोइन (जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 80 करोड़ रुपये कीमत है), एक पिस्टल, एक मैगजीन, पांच कारतूस बरामद हुए।
आईजी तोमर ने बताया कि दूसरी घटना अमृतसर की बीएसएफ पोस्ट नूशेरा ढाला के पास घटी। मंगलवार सुबह 03.15 बजे बीएसएफ के जवान कंटीली तार के पास गश्त कर रहे थे। कंटीली तार के पास पाकिस्तानी तस्करों की गतिविधियां देखी। कोहरा बहुत अधिक था, जिस कारण कुछ नजर नहीं आ रहा था।
बीएसएफ जवानों ने तस्करों पर फायरिंग कर दी। जैसे ही सुबह हुई उस घटनास्थल पर दौरा किया तो वहां से तीन पाकिस्तानी तस्करों की लाश बरामद हुई। इसके अलावा वहां से 20 पैकेट हेरोइन (जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक अरब कीमत है), एक पिस्टल, दो मैगजीन, 12 कारतूस, एक मोबाइल साथ में पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद हुआ।
ज्ञात हो कि पिछले तीन दिन से पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में हेरोइन की खेप भेजी जा रही है जिसे बीएसएफ ने नाकाम किया है।