{"_id":"6151c49f8ebc3efd0f2cdf67","slug":"punjab-aap-leader-harpal-singh-cheema-said-new-cm-channi-compromise-with-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: हरपाल सिंह चीमा ने कहा, भ्रष्टाचार पर हमला करने की बजाय भ्रष्टाचारियों से समझौता कर बैठे चन्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: हरपाल सिंह चीमा ने कहा, भ्रष्टाचार पर हमला करने की बजाय भ्रष्टाचारियों से समझौता कर बैठे चन्नी
Mon, 27 Sep 2021 06:48 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 27 Sep 2021 06:48 PM IST
सार
भारत भूषण आशू और राणा गुरजीत सिंह के ऊपर भ्रष्टाचारियों के साथ मिले होने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि ऐसे लोगों के मंत्रिमंडल में रहते हुए सरकार के साफ-सुथरे काम करने की भावना को करारी चोट पहुंची है...
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी नेता हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भ्रष्टाचारियों के साथ हाथ मिलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने भ्रष्टाचार पर नकेल लगाने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने रेत माफिया के समर्थकों और दागी मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर यह संकेत दे दिया है कि इस सरकार में भी भ्रष्टाचारियों को सरकार का संरक्षण जारी रहेगा।
विज्ञापन
सोमवार को एक बयान जारी करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता चीमा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने के मामले में पूरे देश में और पंजाब की जनता के बीच बदनाम हो गई थी। इसे काबू करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने पंजाब के मुख्यमंत्री को बदल दिया, लेकिन नए मुख्यमंत्री भी पुराने मुख्यमंत्री के नक्शे कदम पर चलते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में उन दागी मंत्रियों को शामिल कर लिया है, जिनके ऊपर पहले से ही भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।
विज्ञापन
भारत भूषण आशू और राणा गुरजीत सिंह के ऊपर भ्रष्टाचारियों के साथ मिले होने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि ऐसे लोगों के मंत्रिमंडल में रहते हुए सरकार के साफ-सुथरे काम करने की भावना को करारी चोट पहुंची है। इस मंत्रिमंडल को देखते हुए यह नहीं कहा जा सकता है कि पंजाब की जनता आने वाले समय में एक साफ स्वच्छ प्रशासन का अनुभव कर पाएगी।
विज्ञापन