फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: A massive fire broke out in a shoe showroom in Abohar, fire brigade vehicles reached

Punjab: अबोहर में जूतों के शोरूम में लगी भयंकर आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Sun, 26 May 2024 02:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 May 2024 02:12 PM IST
सार

आग लगने के कारण कितना नुकसान हुआ, इसका अभी अनुमान नही लगाया गया है। आग लगने की सूचना मिलने पर आसपास के दुकानदारों ने भी अपना सामान सुरक्षित निकालना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
Punjab: A massive fire broke out in a shoe showroom in Abohar, fire brigade vehicles reached
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अबोहर में शनिवार रात को सरकुलर रोड गली नंबर 6 के बाहर जूतों के शोरूम में भयंकर आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के रात रात्रि करीब साढ़े दस बजे सरकूलर रोड पर रिलेक्सो जूतों के शोरूम में आग लग गई।

विज्ञापन


शोरूम के साथ ही एचडीएफसी बैंक की शाखा भी है। वहां से गुजर रहे लोगों ने जैसे ही रिलैक्सो शोरूम के ऊपरी मंजिल में आग लगी देखी तो इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। मालिकों के पहुंचने से पूर्व ही ताले तोड़ कर आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। बताया गया कि पहली मंजिल पर जूतों के खाली कार्टन पड़े थे। गत्ता होने के कारण आग ने जल्दी ही भयंकर रूप धारण कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed