पंजाब चुनाव: शाम पांच बजे तक 63.44 फीसदी मतदान, जानें सबसे ज्यादा और सबसे कम वोटिंग कहां हुई?
पंजाब में मतदान खत्म हो गया है। शाम पांच बजे तक यहां 63.44 फीसदी वोटिंग हुई। मुक्तसर जिले की गिद्दरबाहा सीट पर सबसे ज्यादा 77.80% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म हो गया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शाम पांच बजे तक यहां 63.44 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा 73.45 फीसदी मतदान मनसा जिले में हुआ है। मोहाली जिले में सबसे कम 53.10 फीसदी मतदान हुआ है। पिछली बार यानी 2017 में पंजाब में कुल 76.83 % लोगों ने वोट डाला था।
किस जिले में कितना मतदान
|
जिला |
2017 में वोट प्रतिशत |
2022 में वोट प्रतिशत(शाम पांच बजे तक) |
|
अमृतसर |
70.85% |
57.74% |
|
एसएएस नगर (मोहाली) |
71.25% |
53.10% |
|
कपूरथला |
74.69% |
62.46% |
|
गुरदासपुर |
73.84% |
64.59% |
|
जालंधर |
73.55% |
58.47% |
|
तरन तारन |
74.07% |
60.47% |
|
नवांशहर |
77.52% |
64.03% |
|
पटियाला |
78.01% |
65.89% |
|
पठानकोट |
76.70% |
63.89% |
|
फतेहगढ़ साहिब |
82.24% |
67.56% |
|
फरीदकोट |
82.01% |
66.54% |
|
फाजिल्का |
84.11% |
70.70% |
|
फिरोजपुर |
81.61% |
66.26% |
|
बठिंडा |
82.35% |
69.37% |
|
बरनाला |
80.55% |
68.03% |
|
मनसा |
86.75% |
73.45% |
|
मलेरकोटला |
84.37% |
72.84% |
|
मुक्तसर |
85.13% |
72.01% |
|
मोगा |
79.47% |
59.87% |
|
रूपनगर |
76.49% |
66.31 |
|
लुधियाना |
74.78% |
58.22% |
|
संगरूर |
82.88% |
70.43% |
|
होशियारपुर |
71.85% |
62.46% |
कहां सबसे ज्यादा मतदान, कहां सबसे कम
शाम पांच बजे तक गिद्दरबाहा सीट पर सबसे ज्यादा 77.80 फीसदी मतदान हो चुका था। वहीं, सबसे कम मतदान अमृतसर पश्चिम सीट पर हुआ है। यहां शाम पांच बजे तक 50.10 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पिछली बार यानी 2017 में भी सबसे ज्यादा मुक्तसर जिले की गिद्दरबाहा विधानसभा सीट पर 88.99% मतदाताओं ने वोट डाला था। वहीं, अमृतसर पश्चिम सीट पर सबसे कम 59.83% मतदान हुआ था।