फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   PSEB issued datesheet of Practical examination of 10th and 12th class

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 26 फरवरी से 12 मार्च तक होगी परीक्षा

Thu, 21 Jan 2021 10:35 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Jan 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
PSEB issued datesheet of Practical examination of 10th and 12th class
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। चालू अकादमिक सत्र की प्रायोगिक परीक्षाएं 26 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी। सभी स्कूलों को बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षाओं के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की हिदायत भी जारी की है। 

विज्ञापन


पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वोकेशनल, प्री-वोकेशनल और एनएसक्यूएफ कोर्सों की प्रायोगिक परीक्षाओं की डेटशीट बुधवार को जारी की। 10वीं और 12वीं कक्षाओं की ये प्रायोगिक परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। 10वीं के प्री-वोकेशनल कोर्स के तहत 6 विषयों की प्रायोगिक परीक्षा होगी, जबकि एनएसक्यूएफ की 12 विषयों के लिए प्रायोगिक परीक्षा होगी। 
विज्ञापन



स्वागत जिंदगी और कंप्यूटर साइंस की प्रायोगिक परीक्षा दोनों कोर्सों के लिए होंगी। स्वागत जिंदगी इसी अकादमिक सत्र से जोड़ा गया नया विषय है। जिसकी लिखित परीक्षा के साथ-साथ प्रायोगिक परीक्षा भी करवाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 12वीं के विद्यार्थी एनएसक्यूएफ के तहत 12 विषयों की प्रायोगिक परीक्षा देंगे। जबकि वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थी 58 अलग-अलग विषयों की प्रायोगिक परीक्षा अपने चयन के मुताबिक देंगे। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए भी प्रायोगिक परीक्षाएं इसी दौरान होंगी। 


एनएसक्यूएफ के तहत ऑन जॉब टेलरिंग विषय की प्रायोगिक परीक्षा का शेड्यूल बोर्ड बाद में जारी करेगा। प्रायोगिक परीक्षाओं से जुड़ी पूरी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। बोर्ड ने स्कूलों को प्रायोगिक परीक्षाओं के दौरान कोविड-19 के चलते सरकार की ओर से जारी हिदायतों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। जिसके तहत थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन, मास्क और दो गज की दूरी के नियम का पालन करवाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed