फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   PRTC bus hits pickup railway employee dies in Phagwara

PRTC Accident: रोजवेज की बस ने पिकअप को मारी टक्कर, रेलवे कर्मचारी की मौत, बस छोड़ भागे ड्राइवर और कंडक्टर

Tue, 15 Oct 2024 11:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 15 Oct 2024 11:03 PM IST
सार

फगवाड़ा-जालंधर हाईवे पर पीआरटीसी बस और पिकअप के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप सवार रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद बस मौके पर छोड़ ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए। 

विज्ञापन
PRTC bus hits pickup railway employee dies in Phagwara
हादसे में क्षतिग्रस्त पीआरटीसी की बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फगवाड़ा में मंगलवार को पंजाब रोडवेज की बस की पिकअप से भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा फगवाड़ा-जालंधर हाइवे पर क्लब कबाना के पास हुआ। यहां एक रोडवेज बस और योधा पिकअप में टक्कर हो जाने से एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य कर्मचारी घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन


घायलों को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि जालंधर की तरफ से आ रही पिकअप गाड़ी को पीछे से आ रही पीआरटीसी की तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी, जिससे पिकअप गाड़ी पलटकर डिवाइडर के दूसरी तरफ की सड़क पर गिरी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद बस ड्राइवर व कंडक्टर घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग रेलवे कर्मचारी हैं जिनकी पहचान भूपिंदर, रविंदर, सुरिंदर, गौतम, अजीत सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी मुकेरियां के रूप में हुई है। फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने बताया कि भूपिंदर व रविंदर की खराब हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जालंधर रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बस मौके पर छोड़कर भागे ड्राइवर और कंडक्टर की तलाशी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed