फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Protesting farmers came face-to-face with police officials Zira of firozpur

जीरा में बढ़ा तनाव: किसानों व पुलिस के बीच टकराव, नाका छोड़कर पुलिसकर्मी भागे, प्रदर्शनकारी आगे बढ़े

Tue, 20 Dec 2022 05:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 20 Dec 2022 05:01 PM IST
सार

पुलिस ने सोमवार को गांव रटोल रोही के पास पुलिस मुलाजिमों पर लाठी बरसाते हुए बैरिकेड्स तोड़ने के आरोप में लगभग 600 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Protesting farmers came face-to-face with police officials Zira of firozpur
जीरा में पुलिस और किसान आमने सामने - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जीरा के गांव रटोल रोही के नाके पर मंगलवार को फिर से पुलिस और किसान संगठनों के बीच तनाव का माहौल बन गया। दोनों तरफ से लाठी चलने से कई पुलिस मुलाजिम और किसान घायल हुए हैं। किसानों ने लाठियों से पुलिस मुलाजिमों को नाके से खदेड़ा। किसान नाका तोड़कर गांव मंसूरवाल कलां में चल रहे धरनास्थल की तरफ रवाना हुए। यही नहीं पुलिस मुलाजिमों ने लाठियों से किसानों की एक गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सोमवार को पुलिस और भारतीय किसान यूनियन उगराहां के बीच लाठीचार्ज हुआ था। मंगलवार को पुलिस और भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुरा के बीच टकराव हुआ। जीरा के मंसूरवाल कलां स्थित शराब फैक्टरी के समक्ष चल रहे धरने में शामिल होने भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुरा का जत्था गांव रटोल रोही पर लगे नाके पर पहुंचा। 
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें वहां से जाने से रोका तो किसानों ने वाहनों के जरिये नाका तोड़ने का प्रयास किया। जैसे ही नाका तोड़ने लगे तो पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया। किसानों की एक गाड़ी नाका तोड़ आगे बढ़ रही थी कि पुलिस मुलाजिमों ने उस पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया। पुलिस मुलाजिमों ने लाठियों से गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। इस बात से गुस्साए किसानों ने पुलिस पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। सभी पुलिस मुलाजिम नाका छोड़ वहां से भाग निकले। किसानों का जत्था बैरिकेड तोड़कर धरनास्थल की तरफ रवाना हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंसूरवाल कलां के सरपंच समेत 10 के खिलाफ केस
उधर, पुलिस ने गांव मंसूरवाल कलां स्थित शराब फैक्ट्री के आगे ट्रांसफार्मर से कुंडी लगाकर बिजली चोरी करने के आरोप में सरपंच समेत 10 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक बिजली बोर्ड के सहायक कार्यकारी इंजीनियर का कहना है कि गांव मंसूरवाल कलां  में स्थित शराब फैक्टरी के पास प्रदर्शनकारी बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर में कुंडी लगाकर बिजली चोरी कर रहे हैं। इससे पूरे पंडाल में बिजली आपूर्ति की जा रही है। विभाग से भी कोई इजाजत नहीं ली गई है। इससे विभाग को नुकसान हो रहा है। पुलिस ने गांव मंसूरवाल कलां के सरपंच गुरमेल सिंह, गुरभाग सिंह, बलदेव सिंह, फतेह सिंह, बलविंदर सिंह, जगतार सिंह, गुरजंट सिंह, बलराज सिंह, जोगराज सिंह व निर्मल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

कैप्टन अमरिंदर ने प्रदर्शनकारी किसानों पर बल प्रयोग की निंदा की
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को फिरोजपुर के जीरा में मंसूरवाल गांव में एक डिस्टिलरी के बाहर प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ बल प्रयोग करने की निंदा की है। कैप्टन अमरिंदर ने एक बयान में कहा, ‘प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ बल प्रयोग कोई समाधान नहीं है, आपको उनकी चिंताओं को सुनने की जरूरत है।’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि निसंदेह डिस्टलरी के रास्ते को खोलने के लिए कोर्ट के आदेश थे लेकिन पुलिस और स्थानीय प्रशासन किसानों से बातचीत कर शांतिपूर्ण तरीके से ऐसा कर सकते थे। कैप्टन ने कहा कि किसानों की आशंकाएं पिछले अनुभव पर आधारित हैं क्योंकि औद्योगिक कचरे से भूजल दूषित होता है जिससे कैंसर सहित विभिन्न बीमारियां होती हैं। क्षेत्र के लोग तरह-तरह की बीमारियों से ग्रसित हैं।

जीरा में किसानों पर बल प्रयोग सहन नहीं: कांग्रेस
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राज्य सरकार से जीरा के निकट शराब फैक्टरी के बाहर प्रदर्शन कर रहे किसानों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों के विरुद्ध किसी भी तरह के बल प्रयोग को सहन नहीं किया जाएगा। राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार पर हालात को बिगड़ने देने का आरोप लगाया। जिसकी वजह से यह टकराव हुआ है।

उन्होंने कहा कि किसानों की आशंका सही है कि शराब फैक्टरी से निकलने वाली गंदगी भूजल को प्रदूषित कर सकती है, जिसे लेकर सरकार को शुरुआत में ही कार्रवाई करनी चाहिए थी। वड़िंग ने हाईकोर्ट की उस सलाह का स्वागत किया कि वह एक कमेटी के गठन का आदेश दे सकती है जो किसानों की शंकाओं पर जांच करेगी कि क्या फैक्टरी से निकलने वाला पदार्थ भूजल को प्रदूषित करेगा या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed