फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Protest outside BJP state secretary home in bathinda of punjab

भाजपा नेता ने जफरनामे से की प्रधानमंत्री और कृषि कानून की तुलना, आक्रोश बढ़ने पर फेसबुक लाइव होकर मांगी माफी 

Sat, 09 Jan 2021 05:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 09 Jan 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
Protest outside BJP state secretary home in bathinda of punjab
बठिंडा की शीश महल कालोनी की सोसाइटी का पत्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब भाजपा के प्रदेश सचिव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि कानूनों की तुलना गुरु गोबिंद सिंह के जफरनामे से करने पर सिख समुदाय के लोग भड़क गए। बठिंडा में भाजपा प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरां के आवास के सामने धरना लगाकर उनसे माफी की मांग की गई। बठिंडा की शीश महल कालोनी की सोसाइटी ने एक प्रस्ताव पास कर उन्हें घर खाली करने को कह दिया। हंगामा बढ़ता देख सरां ने फेसबुक पर लाइव होकर माफी मांग ली। उन पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, भाजपा प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरां ने शुक्रवार को एक विदेशी चैनल पर हुई डिबेट में हिस्सा लिया था। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि कानूनों की तुलना गुरु गोबिंद सिंह के जफरनामे से कर दी थी। इसके कुछ ही देर बाद ही सिख समुदाय के लोगों ने सोशल मीडिया पर सरां को चेतावनी देते हुए कहा था कि वे अपने बयान पर माफी मांगें।
विज्ञापन



शुक्रवार देर शाम तक जब भाजपा नेता ने माफी नहीं मांगी तो, कुछ लोगों ने उनके खिलाफ एसपी सिटी जसपाल सिंह को शिकायत सौंप कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई करने की मांग की और शीश महल कालोनी में उनके घर के बाहर धरना लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लोगों के आक्रोश को देखकर शीश महल कालोनी सोसाइटी के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने एक बैठक की। इसमें उन्होंने एक प्रस्ताव पास कर कहा कि या तो सरां मकान खाली करें या फिर अपने बयान पर माफी मांगे। बढ़ते विरोध को देखते हुए दोपहर को सरां ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव होकर माफी मांगते हुए कहा कि उनका ऐसा कोई मकसद नहीं था। अगर फिर भी सिख समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुई है तो वे पूरे पंथ से माफी मांगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed