फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Private meeting with wife of prisoners started in Punjab jails

Punjab: जेल में हवालातियों एवं कैदियों की पत्नी से निजी मुलाकात शुरू, पहले दिन छह को मिलवाया

Fri, 30 Sep 2022 09:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 30 Sep 2022 09:22 PM IST
सार

विदेशों की तर्ज पर पंजाब में शुरुआत हुई है। पहले दिन छह बंदियों की निजी मुलाकात पत्नी के साथ हुई। जेल में बंद अच्छे चरित्र वाले हवालातियों एवं कैदियों की निजी मुलाकात उनकी पत्नी के साथ करवाई जा रही है। 

विज्ञापन
Private meeting with wife of prisoners started in Punjab jails
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विदेशों की तर्ज पर पंजाब की जेलों में बंद हवालातियों एवं कैदियों की पत्नी के साथ निजी मुलाकात अब रोज केंद्रीय जेल बठिंडा में शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को केंद्रीय जेल में छह बंदियों की निजी मुलाकात उनकी पत्नियों के साथ करवाई गई। जेल के वरिष्ठ अधीक्षक एनडी नेगी के अनुसार जेल प्रशासन को ऐसे आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, जिनकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


जेल अधिकारी एनडी नेगी ने बताया कि केंद्रीय जेल में बंद हवालातियों एवं कैदियों की उनके परिवार के पांच सदस्यों के साथ सीधे तौर पर जेल में मुलाकात करवाई जा रही है। उसके बाद अब जेल में बंद अच्छे चरित्र वाले हवालातियों एवं कैदियों की निजी मुलाकात उनकी पत्नी के साथ करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले दिन ऐसे छह बंदियों की मुलाकात उनकी पत्नी के साथ करवाई गई। उन्होंने बताया कि निजी मुलाकात के दौरान जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पूरे किए गए इंतजाम होते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : VIP कल्चर पर घिरी पंजाब सरकार: CM मान के काफिले में 42 कारें, कांग्रेस ने पूछा- उपदेश का क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधिकारी ने बताया कि उन हवालातियों, कैदियों की मुलाकात उनकी पत्नी से नहीं करवाई जाएगी, जो महिला उत्पीड़न के मामलों में जेल में बंद हैं। उन्होंने बताया कि पुरुष जेल के अलावा महिला जेल में बंद महिला बंदियों की निजी मुलाकात भी उनके पति से करवाई जाने लगी है। 

जेल अधिकारी ने बताया कि आज पहले दिन ही उनके पास निजी मुलाकात के लिए बहुत सारे आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। लेकिन जेल प्रशासन बंदियों की जांच पड़ताल करने के बाद ही निजी मुलाकात के लिए उनको दिन एवं समय देगा। जेल में बंद हवालातियों एवं कैदियों की निजी मुलाकात उनकी पत्नी के साथ करवाए जाने का मुख्य मकसद है कि वो जेल में रहकर भी अपने परिवार के साथ जुडे़ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed