20 फुट हवा में उछली गर्भवती: पति के साथ शॉपिंग करने गई थी लवजीत, मोगा में गुरुद्वारा के मुखी ने कार से उड़ाया
पंजाब के मोगा में स्कूटी सवार पति-पत्नी को एक कार ने टक्कर मार दी। तेज रफ्तार कार की टक्कर के बाद गर्भवती महिला 15 से 20 फुट हवा में उछल कर सड़क पर गिरी जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं महिला के पति ने डीएमसी लुधियाना में दम तोड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मोगा में दर्दनाक हादसे में गर्भवती महिला की और पति की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ है। मोगा-फिरोजपुर रोड पर स्थित थाना सदर से पहले एक तेज रफ्तार एंडेवर कार ने स्कूटी पर जा रहे पति-पत्नी को टक्कर मार दी। कार को नानकसर गुरुद्वारा साहब की मुखी बाबा लक्खा चला रहा था। वह गाड़ी से फिरोजपुर की ओर जा रहा था। आगे जा रही गाड़ी को ओवरटेक करते समय दूसरी तरफ से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से स्कूटी पर पीछे बैठी महिला 15 से 20 फुट हवा में उछली और सड़क पर गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं उसका पति गंभीर घायल हो गयास जिसे डीएमसी लुधियाना ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान लवजीत कौर और पति बलकार सिंह गांव निधावाला के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार मृतक महिला 5 महीने की गर्भवती थी। हादसे के बाद दोनों पति-पत्नी को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया। उसके पति की गंभीर हालत के चलते डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया था, लेकिन उपचार के दौरान बलकार सिंह ने भी दम तोड़ दिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने कार को पुलिस स्टेशन पहुंचाया। आरोपी गुरुद्वारा का मुखी बाबा लक्खा दूसरी गाड़ी से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने दूसरी गाड़ी के ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
गांव निधावाला पंचायत मेंबर मदन सिंह ने बताया कि गांव का बलकार सिंह अपनी पत्नी लवजीत कौर के साथ शुक्रवार को स्कूटी पर सवार होकर मोगा में शॉपिंग करने के लिए गए थे। बलकार सिंह की बुआ की बेटी की 23 फरवरी को शादी है। बलकार सिंह सैलो अडानी प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड था। मृतका लवजीत कौर गांव खुखराना में स्कूल में टीचर थी। मृतका की एक 5 साल की बेटी भी है।
थाना सदर के एसएचओ गुरसेवक सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी में चालक लक्खा बाबा को हिरासत में ले लिया है। मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।